फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie Boulders fell from Gun Hill government quarters damaged families spent night in hall court complex

Mussoorie: गनहिल की पहाड़ी से गिरे बोल्डर, सरकारी आवास क्षतिग्रस्त,पांच परिवारों ने कचहरी के हॉल में बिताई रात

Fri, 07 Aug 2026 10:22 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी। Published by: Renu Saklani Updated Fri, 07 Aug 2026 10:22 AM IST
सार

उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है। मसूरी में लगातार रुक-रुक कर पहाड़ी से बोल्डर गिर रहे हैं। खतरे को देखते हुए आवास में रहने वाले सभी पांच परिवारों ने पूरी रात एसडीएम कार्यालय के एक हॉल में शरण लेकर बिताई।

विज्ञापन
Mussoorie Boulders fell from Gun Hill government quarters damaged families spent night in hall court complex
गनहिल की पहाड़ी से गिरे बोल्डर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मसूरी शहर में हो रही बारिश के बीच गनहिल की पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण कचहरी परिसर स्थित सरकारी आवास को भारी नुकसान पहुंचा है। बोल्डरों की चपेट में आने से एक कमरे का बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दूसरे कमरे की दीवार दूसरी बार ढह गई। इसके अलावा अन्य कमरों की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं, जिससे वहां रह रहे परिवारों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार से लगातार रुक-रुक कर पहाड़ी से बोल्डर गिर रहे हैं। खतरे को देखते हुए आवास में रहने वाले सभी पांच परिवारों ने पूरी रात एसडीएम कार्यालय के एक हॉल में शरण लेकर बिताई। प्रभावित परिवारों का कहना है कि पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


कचहरी कर्मचारी गोविंद सिंह नेगी ने बताया कि जिस सरकारी आवास में पांच परिवार रह रहे हैं, वह लगातार खतरे की जद में है। बोल्डर गिरने से भवन को गंभीर क्षति पहुंची है और अब वहां रहना सुरक्षित नहीं रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: आपदा में घर के साथ दस्तावेज भी हो गए क्षतिग्रस्त तो घबराने की जरूरत नहीं, आपका वोट नहीं कटेगा

प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम करने, वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराने तथा पहाड़ी के खतरे का स्थायी समाधान करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्र संवेदनशील हो गया है और समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed