सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games medalists to get government jobs soon sports Minister directs issuance notification by August

Uttarakhand: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को जल्द मिलेगी सरकारी नौकरी, विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 17 Jun 2026 02:45 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को जल्द सरकारी नौकरी मिलेगी। वहीं खेल मंत्री रेखा आर्य ने 39वें राष्ट्रीय खेलों के ट्रायल और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी के लिए अधिकारियों को उत्तराखंड ओलंपिक संघ के साथ बैठक आयोजित करने के लिए कहा।

National Games medalists to get government jobs soon sports Minister directs issuance notification by August
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को जल्द आउट ऑफ टर्न नौकरी मिलेगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विभाग की समीक्षा बैठक में अगस्त तक इसकी विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभाग को इस काम को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए कहा।

यह बैठक खेल विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा के लिए सचिवालय के एफआरडीसी सभागार में की गई थी। खेल मंत्री ने कहा कि आउट ऑफ टर्न जॉब देने में अब और देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने खेल विश्वविद्यालय का शैक्षिक सत्र शुरू करने के लिए जल्द से जल्द नियुक्तियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पहले सत्र में प्रवेश के लिए विषयों का चयन किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में खेल मंत्री ने कहा, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जुलाई से यहां भी पहला शैक्षिक सत्र शुरू हो जाएगा। उन्होंने 39वें राष्ट्रीय खेलों के ट्रायल और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी के लिए अधिकारियों को उत्तराखंड ओलंपिक संघ के साथ बैठक आयोजित करने के लिए कहा। यह कदम राज्य में खेल शिक्षा और प्रशिक्षण को बढ़ावा देगा। खेल मंत्री ने नई खेल नीति बनाने के काम को भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हाईटेक होगा दून एयरपोर्ट: सुरक्षित उड़ान के लिए बनेगी नई आधुनिक एटीसी बिल्डिंग, आसान होगी विमानों की आवाजाही

उन्होंने हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम स्थापित करने की योजना पर भी जोर दिया। इससे राज्य में खेल बुनियादी ढांचे का विकास होगा। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, खेल निदेशक दीप्ति सिंह, उपनिदेशक शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed