फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद सबसे पहले उत्तराखंड के इस मंदिर में आशीर्वाद लेने आते हैं नवदंपति

Fri, 17 Nov 2017 06:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 17 Nov 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
Newly married couple comes first in uttarakhand this temple
धारी देवी

शादी के बाद सबसे पहले नवविवाहित जोड़ा उत्तराखंड के इस प्रसिद्ध मंदिर में जाना नहीं भूलता। मंदिर की खास मान्यता है कि शादी के बाद नवदंपत्ति को सबसे पहले इस मंदिर में आना चाहिए। यहां आशीर्वाद लेने से नवदंपति का जीवन सुखमयी होता है।

Newly married couple comes first in uttarakhand this temple
धारी देवी

श्रीनगर से लगभग 14 किमी दूर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलियासौड़ के समीप सिद्धपीठ मां धारी देवी मंदिर की वैसे तो कई मान्यताएं है। कहते है यहां जो भी सच्चे मन से मांगता है उसकी मुराद जरूर पूरी होती है।
 

Newly married couple comes first in uttarakhand this temple
धारी देवी

न केवल क्षेत्र के लोगों की बल्कि देशभर से लोग मां धारी देवी के आशीर्वाद को यहां आते है। विशेष रूप से नवद‌ंपतियों का यहां उनके दांपत्य जीवन के लिए सुखद माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Newly married couple comes first in uttarakhand this temple
धारी देवी

गढ़वाल मंडल में तो, लोगों की मां धारी पर अपार आस्था है। न केवल नवदंपति बल्कि लोग घरों में किसी भी कार्य के शुभारंभ से पहले मां धारी का आशीर्वाद लेने जाते है। ईष्ट देवी और कुल देवी के रूप में श्रद्धालु मां धारी देवी की पूजा करते हैं। धर्मशास्त्रों के अनुसार यहीं पर मां काली शांत हुई थी और तभी से यहां पर कल्याणी स्वरूप में मां की पूजा की जाती है।

विज्ञापन
Newly married couple comes first in uttarakhand this temple
धारी देवी

सिद्धपीठ धारी देवी में जो श्रद्धालु सच्चे मन से मन्नत मांगते हैं मां धारी देवी उसे पूर्ण करती है। मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु पुन: यहां आकर घंटी और श्रीफल श्रद्धा से चढ़ाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed