सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nitin Nabin instructed MLAs to exercise caution on social media raised questions regarding winning elections

उत्तराखंड: बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिए सोशल मीडिया पर एहतियात बरतने के निर्देश, पूछा कैसे जीतेंगे चुनाव

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 29 May 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायकों को सोशल मीडिया में एहतियात बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मंत्रियों से पूछा चुनाव कैसे जीतेंगे।

Nitin Nabin instructed MLAs to exercise caution on social media  raised questions regarding winning elections
बैठक - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार

सांसद, विधायकों के संग आज शुक्रवार को हो रही बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सरकार व संगठन के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के कहा। विधायक अपने कार्यकाल की उपलब्धि की पुस्तिका प्रकाशित कराएंगे और जनता तक पहुंचाएंगे।



कम अंतर से जीती हुई सीटों पर भी विशेष जोर देने के लिए कहा। हारी हुई सीटों के लिए सांसदों को भी जिम्मेदारी दी जाएगी। विधायकों को सोशल मीडिया में एहतियात बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपनी बात सभी पार्टी फोरम पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंत्रियों से पूछा कैसे जीतेंगे चुनाव

इससे पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंत्री समूह की बैठक में एक-एक सभी कैबिनेट मंत्रियों से उनके विभागों की योजनाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने मंत्रियों से पूछा 2027 का चुनाव जीतने के लिए आपकी क्या योजना है।

विज्ञापन
Trending Videos

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी मंत्रियों से परिचय लिया। इसके बाद मंत्रियों से उनके विभागों से संबंधित योजनाओं व चुनाव को देखते हुए रणनीति की जानकारी ली। सभी मंत्रियों ने अपने विभागों की योजनाओं को रखा। उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर पहुंचाया जाए। योजनाओं के लाभार्थियों को किसी तरह से जोड़ सकते हैं, उस पर विशेष फोकस होना चाहिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, छोटा राज्य उत्तराखंड विकास के मोर्चे पर बड़े राज्यों को चुनौती दे रहा है। डबल इंजन सरकार ने जनता का अटूट विश्वास है। राज्य व केंद्र सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को हर व्यक्ति तक पहुंचाने की आवश्यकता है। धर्म, संस्कृति संरक्षण व डेमोग्राफी संतुलन को लेकर जो कार्य मुख्यमंत्री धामी ने किए हैं, उसकी चर्चा चारों तरफ है। केंद्र की तरह हमारी प्रदेश की सरकार भी सही दिशा और सही गति से काम कर रही है, ये कार्य और उपलब्धियां जमीनी स्तर पर सही तरीके से पहुंचें तो हमें तीसरी बार नए रिकॉर्ड के साथ कमल खिलाने से कोई रोक नहीं सकता है। उत्तराखंड कही मायनों में देश के अन्य राज्यों में नजीर बन रहा है।

ये भी पढ़ें...Nitin Nabin:  प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के दौरे के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे उत्तराखंड, जीत के लिए झोंकी ताकत

सरकार की नीतियों और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर हम उत्तराखंड में भी निरंतर जनसेवा के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। हम भी एक राजनैतिक दल है और हमारी अगली परीक्षा है 2027 के विधानसभा चुनाव है। बेशक हमारी इस चुनावी परीक्षा को लेकर तैयारी भी पूरी है लेकिन हमें अपनी इन कोशिशों को अधिक तेज कर अपने ही चुनावी रिकॉर्ड को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए काम करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed