{"_id":"6a198c3db68a018725022ffd","slug":"take-strict-action-against-those-who-adulterate-food-items-dehradun-news-c-5-drn1043-982862-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: खाद्य पदार्थों में मिलावट करने \nवालों पर करें सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-मुख्य सचिव ने राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में दिए निर्देश
-प्रदेश की दूसरी खाद्य परीक्षण लैब का विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर होगा लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा, खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। मिलावटखोरी के जो मामले न्यायालय में विचाराधीन है उनकी मजबूती से पैरवी करें।
मुख्य सचिव ने शुक्रवार को सचिवालय में सुरक्षित भोजन व स्वस्थ आहार पर गठित राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की दूसरी खाद्य परीक्षण लैब का सात जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर अनिवार्य रूप से लोकार्पण किया जाए। खाद्य पदार्थों की जांच बढ़ाने के लिए राज्य सेक्टर के बजट में प्रावधान किया जाए। केंद्र सरकार से मिलने वाले बजट के लिए एक कॉर्पस बनाएं, जिससे खाद्य पदार्थों की नियमित जांच की जा सके।
मुख्य सचिव ने शिकायतों के लिए चार अंकों का हेल्प डेस्क नंबर जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि खाद्य सुरक्षा के लिए ईको सिस्टम को और मजबूत किया जाए। फूड सैंपल की टेस्टिंग के लिए लैब के साथ मोबाइल लैब की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने कुंभ मेला 2027 को ध्यान में रखते हुए अभी से खाद्य सुरक्षा की तैयारियां करने को कहा। कहा, मेला क्षेत्र के लिए परीक्षण व निगरानी के लिए समर्पित टीमें तैनात की जाए। ईट राइट कैंपस प्रमाणीकरण को सबसे पहले सरकारी संस्थानों बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को मिड डे मील व आंगनबाड़ी केंद्रों में दी जाने वाली टेक होम राशन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव स्वास्थ्य विनय शंकर पांडेय, अपर सचिव रोहित मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Trending Videos