सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   objectionable remarks on social media against presidential candidate Draupadi Murmu

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, महिला ने मांगी माफी

अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Jul 2022 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू सोमवार को देहरादून आई थीं। सोमवार शाम को एक पोस्ट उनके संबंध में वायरल हो रही थी। इसमें उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी। देहरादून पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे ट्रैक किया। इसके बाद अधिकारियों के कहने पर महिला ने न सिर्फ वह पोस्ट हटाई, बल्कि माफी भी मांगी। 

objectionable remarks on social media against presidential candidate Draupadi Murmu
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

दून की एक महिला ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के खिलाफ सोशल मीडिया में नस्लभेदी टिप्पणी कर सनसनी मचा दी। पोस्ट के वायरल होते ही जब पुलिस ने महिला को ट्रैक कर समझाया तो उसने पोस्ट को हटा लिया। इतना ही नहीं उसने सोशल मीडिया के माध्यम से माफी भी मांगी, साथ ही लिखित माफीनामा भी पुलिस को दिया। 
Trending Videos


राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू सोमवार को देहरादून आई थीं। सोमवार शाम को एक पोस्ट उनके संबंध में वायरल हो रही थी। इसमें उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी। देहरादून पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे ट्रैक किया। पता चला कि पोस्ट देहरादून शहर में जीएमएस रोड पर रहने वाली एक महिला ने की है। पुलिस उसके घर पहुंची और पूछताछ की। महिला ने अपनी बात को स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस कप्तान डीआईजी जन्मेजय खंडूड़ी और अन्य पुलिस अधिकारियों के कहने पर महिला को समझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के कहने पर महिला ने न सिर्फ वह पोस्ट हटाई, बल्कि माफी भी मांगी। इसके बाद महिला ने वीडियो जारी कर भी माफी मांगी। कप्तान ने बताया कि महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। केवल समझाया गया है, यदि भविष्य में गलती करती हैं, तो कार्रवाई भी की जाएगी। बताया जा रहा कि महिला एक पार्टी से जुड़ी हुई थी। उनके पति एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। वर्तमान में वह किसी भी पार्टी की सक्रिय सदस्य नहीं है। महिला ने पुलिस को बताया कि यह पोस्ट सिर्फ उसने अपनी मर्जी से किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed