सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Odisha journalists meet Governor, will review state's development plans

Dehradun News: राज्यपाल से मिले ओडिशा के पत्रकार, देखेंगे राज्य की विकास योजनाएं

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Odisha journalists meet Governor, will review state's development plans
web -
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से बुधवार को लोक भवन में ओडिशा से आए एक मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। यह दल अगले चार दिनों तक उत्तराखंड में केंद्र सरकार की विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय भ्रमण करेगा, जिसका उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व्यापक जनसमूह तक पहुंचाना है।
राज्यपाल ने स्वागत करते हुए राज्य की आध्यात्मिक और आर्थिक प्रगति साझा की। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र में समाज और शासन के बीच एक सशक्त सेतु है। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि यह भ्रमण उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और विकास कार्यों को देशभर में सकारात्मक रूप से प्रदर्शित करेगा। इस अवसर पर प्रेस सूचना ब्यूरो देहरादून के सहायक निदेशक संजीव सुंदरियाल और पीआइबी भुवनेश्वर के सहायक निदेशक महेंद्र जेना सहित प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed