सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People celebrated Holi festival by playing with colours.

Dehradun News: रंग गुलाल खेल कर मनाया लोगों ने हाेली का त्योहार

संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 06 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
People celebrated Holi festival by playing with colours.
सेलाकुई में होली के रंग में रंगी महिलाएं। सवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
रंगों का उत्सव होली का त्योहार शहर में लोगों ने एक दूसरे पर अबीर, गुलाल लगाकर खेला। सुबह से ही बच्चे होली को लेकर उत्साह में रहे। अपने घरों से ये रंग लगाने वालों पर पानी और गुलाल की वर्षा करते दिखे। दिनकर विहार, बाबूगढ़ और बाजार में होली की टीम एक दूसरे के गले मिलकर रंग खेलते रही।
Trending Videos




युवाओं, महिलाओं व पुरूषों की अलग अलग टोली घर घर पहुंच कर उत्सव में शामिल हुई। यहां होली के गीत, वाद्ययत्रों के साथ नाच गान करती टोलियों सुबह 9 बजे से होली मनाने लगी, दोपहर तीन बजे तक पूरा शहर रंगमय रहा और आपसी मेल मिलाप के साथ होली मनाई गयी। सेलाकुई क्षेत्र में यह पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। क्षेत्र के भाऊवाला राजा रोड स्थित स्वास्तिक एनक्लेव, सहसपुर व आसपास के इलाकों में लोगों ने एक - दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और रंगों के इस पर्व का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से ही बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में इसे लेकर खासा उत्साह रहा। लोगों ने ढोल-नगाड़ों और होली के गीतों के साथ एक - दूसरे के घर जाकर गुलाल लगाकर होली खेली। लोगों ने मिठाई खिलाकर, गले मिलकर होली की बधाई दी। भाईचारे का पर्व होली के अवसर पर त्यूणी मे व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानें बंद रखी और घूमने आये आने जाने यात्रियों को तिलक लगा कर उत्सव मनाया।



हरबर्टपुर में सुबह लोगों ने पहले मंदिरों में भगवान को रंग अर्पित किए, तब उत्सव में शामिल हुए। क्षेत्र में लोगों में उत्साह का वातावरण रहा। घर - घर पहुंची होली की टीमों का रंगों के साथ स्वागत हुआ और बच्चों ने पीनी में घुले रंग एक दूसरे पर लगाएं और उत्सव मनाया।

----------



राजेश सेमवाल

सेलाकुई में होली के रंग में रंगी महिलाएं। सवाद

सेलाकुई में होली के रंग में रंगी महिलाएं। सवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed