फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pet dog attacks children on their way to school; children injured.

Dehradun News: पालतू कुत्ते ने स्कूल जा रहे बच्चों पर किया हमला, घायल

Thu, 15 Oct 2026 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Pet dog attacks children on their way to school; children injured.
पालतू कुत्तों को लेकर लोगों की लापरवाही अब दूसरों की जान पर भारी पड़ने लगी है। दून विहार के वार्ड नंबर छह में एक पालतू कुत्ते ने स्कूल जा रहे दो बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।बच्चों का शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें कुत्ते से बचाया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कुत्ता पहले भी लोगों पर हमला कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद मालिक की ओर से सावधानी नहीं बरती गई। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और सड़क पर आने-जाने वाले लोगों के लिए यह स्थिति खतरा बनी हुई है।नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा खतरा :सार्वजनिक स्थानों पर पालतू कुत्तों को नियंत्रण में रखना मालिक की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद कुछ लोग उन्हें खुले में छोड़ देते हैं। ऐसी लापरवाही से बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी हमला कर चुके आक्रामक कुत्तों को लेकर मालिकों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed