{"_id":"6acf529a3f22731aba05cc29","slug":"video-allegation-of-trespassing-into-the-teliwala-government-school-and-assaulting-the-headmaster-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"डोईवाला: तेलीवाला के सरकारी विद्यालय में घुसकर प्रधानाध्यापक से मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोईवाला: तेलीवाला के सरकारी विद्यालय में घुसकर प्रधानाध्यापक से मारपीट का आरोप
Renu Saklani
Updated Wed, 14 Oct 2026 03:29 PM IST
Link Copied
तेलीवाला स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में घुसकर प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट करने और सरकारी दस्तावेज फाड़ने का मामला सामने आया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमल प्रकाश ने इस संबंध में डोईवाला कोतवाली में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, तेलीवाला निवासी सरफराज पर विद्यालय में घुसकर प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट करने, उनका गला पकड़ने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। प्रधानाध्यापक का आरोप है कि इस दौरान सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए गए और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे पहले भी विद्यालय में घुसकर फर्नीचर तोड़ने तथा जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों जयपाल सिंह और उषा देवी के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में 29 जनवरी 2026 को डोईवाला कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज होने की बात कही गई है।
प्रधानाध्यापक कमल प्रकाश ने पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए सरफराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।