{"_id":"69ef6f920a99248ede0cb1d3","slug":"police-action-against-builder-puneet-dehradun-news-c-5-drn1008-957012-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बिल्डर पुनीत पर पुलिस ने कसा शिकंजा, कई घंटे पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बिल्डर पुनीत पर पुलिस ने कसा शिकंजा, कई घंटे पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन
- काली पन्नी चढ़ाकर रौब झाड़ने वाली थार की सीज
- जिलाधिकारी ने दिए हैं गुंडा एक्ट में कार्रवाई के आदेश
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। एटीएस कॉलोनी में वैज्ञानिक दंपती के साथ मारपीट के बाद चर्चा में आए बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रायपुर थाना पुलिस ने आरोपी बिल्डर से कई घंटों तक पूछताछ की। इसके अलावा जिस थार को तेज रफ्तार में बच्चों के पास से निकालकर उन्हें डराता था पुलिस ने उसे भी सीज कर दिया है। इसी गाड़ी का इस्तेमाल कर वह इलाके में रौब झाड़ता था।
लंबे समय से विवादों में रहे बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ पहले से ही पांच मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए जिलाधिकारी ने भी कड़ा रुख अपनाया है और आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई के आदेश दिए हैं। आदेश के बाद पुलिस ने उसे नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। एटीएस कॉलोनी में रहने वालों का कहना है कि वे लंबे समय से बिल्डर की दबंगई से परेशान हैं। इसी के विरोध में कॉलोनीवासियों ने धरना भी दिया था और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी।
सोशल मीडिया पर भी इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। बिल्डर के कथित कारनामों के वीडियो और पोस्ट वायरल होने के बाद लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- --
बुजुर्गों को डराने के लिए भी यही थार हुई थी इस्तेमाल
बिल्डर पुनीत अग्रवाल ने एटीएस कॉलोनी में लोगों को डराने के लिए यही थार इस्तेमाल की थी। कॉलोनी के लोगों ने रायपुर थाने में पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत दी तो वह भड़क गया था। कॉलोनी में मंदिर के बाहर बैठे बुजुर्गों के चारों तरफ इसी थार से करीब सात-आठ चक्कर लगाकर उन्हें डराने को कोशिश की थी। वह थार को तेज रफ्तार में चलाकर कई बार बच्चों को भी डरा चुका है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X