सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Pravesh Utsav' will be celebrated in every school across the state on April 7

Dehradun News: प्रदेश के हर स्कूल में सात अप्रैल को मनाया जाएगा प्रवेश उत्सव

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
'Pravesh Utsav' will be celebrated in every school across the state on April 7
विज्ञापन
- नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्कूल में अभिभावकों के साथ होगा स्वागत
Trending Videos

- प्रवेश से वंचित रह गए बच्चों का करवाया जाएगा नामांकन, हर ब्लॉक में इसके लिए प्रभारी अधिकारी नामित
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के हर सरकारी और अशासकीय स्कूल में सात अप्रैल को प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का अभिभावकों के साथ स्कूल में स्वागत होगा और प्रवेश से वंचित रह गए बच्चों का नामांकन करवाया जाएगा। शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हर ब्लॉक में प्रभारी नामित किए गए हैं।
शिक्षा महानिदेशक ने तीनों निदेशकों और सभी सीईओ को जारी निर्देश में कहा, सभी विद्यालयों में छात्र, अभिभावक, शिक्षक सम्मेलन आयोजित किए जाएं। तीन साल की आयु पूरी कर चुके बच्चों का बालवाटिका एक में प्रवेश के लिए खुद आमंत्रण पत्र तैयार कर निकट के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर उनका प्रवेश सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छा परीक्षा परिणाम देने वाले कक्षाध्यापक, विषयाध्यापक व कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, खेल एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाए। छात्र-छात्राओं की ओर से पिछले साल तैयार प्रतिभा दिवस एवं विशिष्ट शैक्षिक सामग्री की प्रदर्शनी आयोजित की जाए। सभी सीईओ प्रवेश उत्सव के लिए प्रभारी मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक को आमंत्रित करें।
---------
देहरादून में इन ब्लॉकों का इन्हें बनाया प्रभारी
देहरादून। डोईवाला ब्लॉक का डीईओ देहरादून प्रेमलाल भारती और धनवीर सिंह, रायपुर का हेमलता गौड़, विकासनगर का विनिता कठैत, सहसपुर का कुंदन सिंह, कालसी का एससीईआरटी निदेशक बंदना गर्ब्याल व भुवनेश्वर प्रसाद जदली, चकराता का बुशरा को प्रभारी बनाया गया है। वहीं रुड़की ब्लॉक का माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल प्रसाद सती व बीईओ आकांक्षा राठौर, बहादराबाद का उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा मंजु भारती, खानपुर का अमृता जायसवाल, भगवानपुर का अभिषेक शुक्ला, नारसन का अमित कुमार चंद, लक्सर का विनोद कुमार को प्रभारी बनाया गया है।
-------
ऊधमसिंह नगर में बने प्रभारी
देहरादून। सितारगंज ब्लॉक में प्रद्युम्न रावत, काशीपुर में अवनीश उनियाल, गदरपुर में भुवनेश्वर प्रसाद पंत, बाजपुर में शैलेंद्र चौहान, जसपुर में राकेश गैरोला, खटीमा में भानु प्रताप को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed