सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations to impose gangster charges on those accused of conspiracy in murder

Arjun Murder Case: हत्या में साजिश के आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी, मां ने ही दी थी सुपारी

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
सार

गैस कारोबारी अर्जुन शर्मा हत्याकांड की जांच के दौरान सामने आया था कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत कराई गई वारदात है।

Preparations to impose gangster charges on those accused of conspiracy in murder
मां ने कराई थी बेटे की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
web -
विज्ञापन

विस्तार

गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। वारदात की साजिश रचने वाले आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। 11 फरवरी को तिब्बती मार्केट के बाहर दो हमलावरों ने गैस कारोबारी अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Trending Videos


गैस कारोबारी अर्जुन शर्मा हत्याकांड की जांच के दौरान सामने आया था कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत कराई गई वारदात है। अर्जुन शर्मा की मां बीना शर्मा, उनके साथी विनोद उनियाल और डॉ. अजय खन्ना पर हत्या करवाने का आरोप लगा है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि हत्या की साजिश में शामिल आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज मामलों और साक्ष्यों के आधार पर अब गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। पुलिस के अनुसार, वारदात की साजिश करीब 25 दिन पहले से रची जा रही थी। मां बीना शर्मा और उसके साथी विनोद उनियाल तथा डॉ. अजय खन्ना ने मिलकर जनवरी में ही अर्जुन की हत्या की योजना तैयार कर ली थी। इसके बाद भाड़े के शूटरों की तलाश शुरू हुई जो विनोद उनियाल के ड्राइवर पंकज पर आकर रुकी।

Dehradun Crime: मांडूवाला में युवती की हत्या, जंगल से कट्टे में बंद मिली लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस

जांच में पता चला कि पंकज ने 12 लाख रुपये में सुपारी ली और इस वारदात को अंजाम देने के लिए अपने भाई राजीव उर्फ राजू को भी साथ ले लिया। राजीव ने 1997 में अपने सौतेले बाप की हत्या की थी। इस मामले में वह जेल भी जा चुका था। चार-पांच साल जेल में रहने के बाद बाहर आ गया था।

पुलिस जांच में पता चला है कि अर्जुन की मां बीना ने उसकी रेकी की थी। उसने अमरदीप गैस एजेंसी के मैनेजर से अर्जुन की दिनचर्या, उसके आने-जाने के समय और ठिकानों की जानकारी जुटाई थी।कई दिनों तक चली तैयारी पुख्ता करने के बाद हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया है कि घटना से पूर्व और घटना के बाद आरोपी पंकज राणा ने विनोद उनियाल से व्हट्सअप के माध्यम से संपर्क किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed