पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations to monitor Nanda Devi Park using modern technology.

Dehradun News: आधुनिक तकनीक के जरिये नंदादेवी पार्क में नजर रखने की तैयारी

Tue, 30 Jun 2026 02:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Preparations to monitor Nanda Devi Park using modern technology.
देहरादून। नंदा देवी नेशनल पार्क में जैव विविधता निगरानी के लिए गया दल लौट आया है। पर यहां वन महकमा आने वाले समय में आधुनिक तकनीक के जरिये नजर रखने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

नंदादेवी नेशनल पार्क में हर दस साल में वैज्ञानिकों की टीम अध्ययन के लिए जाती है। अब यहां पर तकनीक के माध्यम से नजर रखने की योजना बनाई जा रही है। एनडीबीआर के प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु बताते हैं कि जलवायु परिवर्तन के कारण कई चीजों पर प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में बदलाव पर नजर रखना जरूरी है। इसमें तकनीक खासी मददगार हो सकती है। क्षेत्र में सेटेलाइट (जीआईएस माॅनिटरिंग) के माध्यम से जानकारी जुटाई जा सकती है। इसके साथ ही ड्रोन के माध्यम से भी इलाके में बारे में पता किया जा सकता है। इन सभी तकनीक के माध्यम से आगे भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

वन विभाग की उपस्थिति को बढ़ाना : डीएफओ अभिमन्यु बताते हैं कि नंदा देवी नेशनल पार्क का बफर जोन है और जहां तक जाने की अनुमति है। वहां तक वन कर्मियों की उपस्थिति को बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के संरक्षण कार्य में और मदद मिलेगी। अधिकारियों की ओर से सभी संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed