{"_id":"6a156797b28b127ec10dd984","slug":"preparations-underway-to-harvest-paddy-through-direct-sowing-in-the-plains-of-the-uttarakhand-news-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: मैदानी क्षेत्रों में सीधी बुवाई से धान उपज लेने की तैयारी, ऊधम सिंह नगर में सबसे अधिक उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: मैदानी क्षेत्रों में सीधी बुवाई से धान उपज लेने की तैयारी, ऊधम सिंह नगर में सबसे अधिक उत्पादन
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 26 May 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार
राज्य के मैदानी क्षेत्रों में सीधी बुवाई से धान उपज लेने की तैयारी है। प्रदेश में धान का सबसे अधिक उत्पादन ऊधम सिंह नगर जिले में होता है।
धान
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राज्य में ऊधम सिंह नगर व हरिद्वार मैदानी जिलों में धान उत्पादन के लिए रोपाई का तरीका इस्तेमाल होता है। अब इसकी जगह सीधी बुवाई तरीका (डीएसआर) का परीक्षण किया जाएगा। इसमें सीधी बुवाई विधि से धान को तैयार करने पर उत्पादन पर प्रभाव को देखा जाएगा।
Trending Videos
इसके साथ ही धान उत्पादन को तैयार करने में मीथेन गैस का उत्सर्जन (ग्रीन हाउस गैस), पानी का उपयोग और कार्य करने वाले लोगों की संख्या और कुल लागत का भी तुलनात्मक तौर पता किया जाएगा, जिसके आधार पर आधार पर आगे कोई संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Dehradun: कैंट विधानसभा सीट भाजपा का रहा मजबूत किला, पार्टी राजनीति विरासत को देगी तवज्जो या लाएगी नया चेहरा
राज्य में धान का सबसे अधिक उत्पादन ऊधम सिंह नगर जिले में होता है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में धान को रोपाई के माध्यम से तैयार किया जाता है। धान की खेती में मीथेन गैस का उत्सर्जन होता है, ऐसे में ग्रीन गैस का उत्सर्जन कम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत जलागम विभाग की विश्व बैंक पोषित उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बरानी कृषि परियोजना के तहत काम शुरू किया गया है।