{"_id":"6a15ad1b276af770000efc72","slug":"census-uttarakhand-population-is-28-lakh-with-an-estimated-increase-of-eight-lakh-families-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना : उत्तराखंड में आबादी 28 लाख, परिवार आठ लाख बढ़ने का अनुमान, मकान गणना के बाद सामने आए आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना : उत्तराखंड में आबादी 28 लाख, परिवार आठ लाख बढ़ने का अनुमान, मकान गणना के बाद सामने आए आंकड़े
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 26 May 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार
2011 के मुकाबले उत्तराखंड की आबादी में करीब 28 लाख बढ़ोतरी की संभावना है। पहले चरण में हुई मकान सूचीकरण व मकान गणना के बाद आंकड़े सामने आए हैं।
जनगणना
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तराखंड में जनगणना के पहले चरण में आबादी में करीब 28 लाख की बढ़ोतरी का अनुमान सामने आया है। मकान सूचीकरण व मकान गणना का काम पूरा होने के साथ ही जो आंकड़े आए हैं, उनसे 15 साल में हुई आबादी, परिवार, घरों की बढ़ोतरी का संकेत मिल रहा है।
वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेशभर में आबादी एक करोड़ 86 हजार आई थी। इस बार पहले चरण में जनगणना टीमों ने एक करोड़ 28 लाख की आबादी तक अपनी पहुंच बनाई है। इसी प्रकार, 2011 में प्रदेश में 33 लाख 83 हजार 410 भवन सूचीकरण हुए थे, जिनकी संख्या बढ़कर 45 लाख पर पहुंच गई है। यानी भवनों की संख्या में करीब 12 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवारों की बात करें तो भी यह बढ़ोतरी साफ होती दिख रही है। 2011 की मकान गणना में प्रदेशभर में 19 लाख 97 हजार 68 परिवार सामने आए थे। इनकी संख्या इस बार बढ़कर 28 लाख 30 हजार पर पहुंच गई है। यानी प्रदेश में परिवारों की संख्या में भी करीब आठ लाख की बढ़ोतरी हुई है। अभी पहला चरण पूरा है, जिसके आधिकारिक आंकड़े बाद में जारी होंगे।
Trending Videos
ये भी पढ़ें...Badrinath: धाम में कल से लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, पांच दिवसीय आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह
सितंबर में हिमाच्छादित क्षेत्रों में गणना
प्रदेश में सितंबर माह में जनगणना विभाग की ओर से करीब 120 हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना कराई जाएगी। राज्य में ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि फरवरी में जब जनगणना होगी, उस में हिमाच्छादित क्षेत्रों के लोग अन्यत्र पलायन कर जाते हैं। बाकी पूरे प्रदेश में 10 फरवरी से 28 फरवरी के बीच ही जनगणना एक साथ होगी। जनगणना का यह चरण भी पूरी तरह से डिजिटल होने वाला है।