सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhirendra Shastri divine court in Badrinath Dham Katha organized from 27th to 31st May Chamoli Uttarakhand

Badrinath: धाम में आज से लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, पांच दिवसीय आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह

संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Wed, 27 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
सार

कथा का आयोजन 27 से 31 मई तक अराइवल प्लाजा परिसर में किया जाएगा, जहां प्रतिदिन अपराह्न दो बजे से धीरेंद्र शास्त्री श्रद्धालुओं को हनुमान कथा सुनाएंगे। 

Dhirendra Shastri divine court in Badrinath Dham Katha organized from 27th to 31st May Chamoli Uttarakhand
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का आज से बदरीनाथ धाम में पांच दिवसीय दिव्य दरबार आयोजित होगा। कथा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा का आयोजन 27 से 31 मई तक अराइवल प्लाजा परिसर में किया जाएगा, जहां प्रतिदिन अपराह्न दो बजे से धीरेंद्र शास्त्री श्रद्धालुओं को हनुमान कथा का श्रवण कराएंगे।

Trending Videos

कथा आयोजन समिति से जुड़े जयदीप मेहता ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कथा का शुभारंभ दिव्य जल कलश यात्रा के साथ होगा। आयोजन के दौरान हनुमान कथा के साथ भजन संध्या और सनातन जागरण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम में धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार भी लगेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण के दौरान बवाल, यात्रियों में मारपीट, महिला तीर्थयात्री बेहोश

विज्ञापन

आयोजन को लेकर देश के विभिन्न राज्यों से भक्तों और संतों का बदरीनाथ धाम पहुंचना शुरू हो गया है। होटल, धर्मशालाओं और अन्य ठहराव स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। कथा आयोजन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा और दिव्य दरबार से बदरीनाथ धाम का धार्मिक वातावरण और अधिक भक्तिमय हो जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed