सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Priyanka from Uttarakhand is making waves in Hindi-Kannada songs

Dehradun News: हिंदी-कन्नड़ गीतों में जलवा बिखेर रहीं उत्तराखंड की प्रियंका

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Priyanka from Uttarakhand is making waves in Hindi-Kannada songs
विज्ञापन
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की अभिनेत्री और डांसर प्रियंका खंतवाल हिंदी और कन्नड़ गीतों में जलवा बिखेर रही हैं। बचपन में स्कूल के समय से शुरू हुए शौक ने प्रियंका को अलग पहचान दी। हाल ही में कन्नड़ फिल्म वाइल्ड टाइगर सफारी के गाने में प्रियंका मुख्य भूमिका में नजर आई हैं जो ट्रेंडिंग में है। इससे पहले भी प्रियंका ने कई रियलिटी शो समेत फिल्मों में काम किया है।
Trending Videos




प्रियंका खंतवाल मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन स्थित गांव बंदखणी की रहने वाली हैं। प्रियंका खंतवाल ने बताया कि बचपन में उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि वह फिल्म इंडस्ट्री में जाएंगी। स्कूल के समय में नृत्य की प्रस्तुति देते-देते इस ओर रुझान बढ़ा। स्कूल की एक प्रतियोगिता में जीत के बाद लगा कि नृत्य के क्षेत्र में बेहतर कर सकती हैं। इसके बाद पहले उन्होंने पूणे विवि से बीकॉम किया। इसके बाद कई ऑडिशन दिए। सबसे पहले तेलुगू डांस रियलिटी शो धी जोड़ी में बतौर डांसर काम किया। इसके बाद डीआईडी और डांस प्लस सीजन पांच जैसे कई रियलिटी शो में प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब हाल ही में प्रियंका खंतवाल ने कन्नड़ फिल्म वाइल्ड टाइगर सफारी में डेब्यू सॉन्ग किया। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पौड़ी से निकलीं प्रियंका मुंबई पहुंचकर उत्तराखंड का मान बढ़ा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कई शो में काम किया। उन्होंने बताया कि वह अब तक 45 शो में काम कर चुकी हैं।



Iएयरफोर्स से रिटायर्ड हैं प्रियंका के पिता
I

प्रियंका खंतवाल के पिता किशोरी लाल खंतवाल एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं। प्रियंका की माता कलावती खंतवाल गांव की सरपंच हैं। प्रियंका ने बताया कि पहले खुद नृत्य सीखतीं और सिखातीं भी थीं। वह कन्नड़ के साथ ही बॉलीवुड और उत्तराखंड में भी काम करना चाहती हैं। उत्तराखंड की संस्कृति सबसे अलग है। पहले जब फिल्म इंडस्ट्री के क्षेत्र में जाने की बात होती थी तो परिवार मना करता था लेकिन जब पहले गाने में नजर आईं तो सब सपोर्ट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed