सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jhande Ji Mela Dehradun 2026 People gathered to have darshan of Shri Jhande Ji Nagar Parikrma Today

Jhande Ji Mela Dehradun: श्री झंडे जी के दर्शन के लिए उमड़ी संगत, नगर परिक्रमा में दिखा आस्था का संगम

संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 10 Mar 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार

श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि गुरु की शरण में आकर ही मनुष्य को सच्चे मार्ग का ज्ञान प्राप्त होता है। गुरु की वाणी अमृत के समान है जो मानव जीवन को पवित्र और सफल बनाती है।

Jhande Ji Mela Dehradun 2026 People gathered to have darshan of Shri Jhande Ji Nagar Parikrma Today
नगर परिक्रमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

श्री झंडे जी के आरोहण के तीसरे दिन आज नगर परिक्रमा निकाली गई। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में हजारों श्रद्धालु नगर परिक्रमा में शामिल हुए। सुबह से ही संगत बड़ी संख्या में दरबार साहिब में जुटी थी इसके बाद नगर परिक्रमा शुरू हुई।

Trending Videos


श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि गुरु की शरण में आकर ही मनुष्य को सच्चे मार्ग का ज्ञान प्राप्त होता है। गुरु की वाणी अमृत के समान है जो मानव जीवन को पवित्र और सफल बनाती है। उन्होंने कहा कि भक्ति, सेवा और सत्कर्म ही मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं जो व्यक्ति सच्चे मन से गुरु का स्मरण करता है, उस पर सद्गुरु की असीम कृपा बरसती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh: अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज, 80 देशों के करीब 1500 से अधिक योग जिज्ञासु और योगाचार्य पहुंचे

दरबार साहिब से नगर परिक्रमा शुरू हुई। इसके बाद सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए एसजीआरआर बिंदाल, तिलक रोड, चकराता रोड, घंटाघर, पलटन बाजार से होकर श्री दरबार साहिब पहुंचकर सम्पन्न हुई।

इस दौरान एसजीआरआर बॉम्बेबाग में गन्ने का प्रसाद बांटा गया। मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने बताया कि नगर परिक्रमा दूनवासियों के लिए भी ऐतिहासिक क्षण होता है, जब देश-विदेश की संगत उनके बीच होती है। इसके अलावा श्री दरबार साहिब परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में 200 यूनिट रक्तदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed