सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag: Accused who fled after killing woman and her son arrested, police caught him from Delhi

Rudraprayag: महिला और उसके बेटे की हत्या कर भागा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 10 Mar 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार

6 मार्च को जखोली चौकी प्रभारी को सुमाड़ी निवासी योगेन्द्र सिंह ने फोन पर शवों के पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

Rudraprayag: Accused who fled after killing woman and her son arrested, police caught him from Delhi
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

जनपद के सुमाड़ी क्षेत्र में महिला व उसके बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी दीपक बहादुर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे जिला एवं सत्र न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया।

Trending Videos


पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने बताया कि 6 मार्च को शाम करीब 7:33 बजे जखोली चौकी प्रभारी को सुमाड़ी निवासी योगेन्द्र सिंह ने फोन पर शवों के पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि करीब एक माह से नेपाल निवासी दीपक बहादुर अपनी पत्नी व नौ वर्षीय बेटे के साथ किराये पर रह रहा था। मकान के आसपास बदबू आने पर लोगों ने मकान मालिक को सूचना दी। जब लोग पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला मिला और अंदर सामान बिखरा था। कमरे के भीतर कंबल के नीचे महिला और उसके बेटे के शव पड़े थे, जबकि दीपक बहादुर फरार था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दीं। पुलिस को तकनीकी जांच से आरोपी के दिल्ली में होने का पता चला। जिस पर उन्होंने दीपक बहादुर उर्फ दिल बहादुर निवासी जिला दैलेख (नेपाल) को 8 मार्च की शाम दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

Rudraprayag News: होटल में मृत मिली महिला की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा

फेसबुक पर हुई थी दोनों की मुलाकात
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दीपक बहादुर पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी व तीन बच्चे नेपाल में रहते हैं। मृतका कमला शाही भी विवाहित थी और उसके दो बच्चे थे। वर्ष 2025 में दोनों की जान पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। पहले वे उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में रहते थे और करीब एक माह से रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी में रह रहे थे।

छोटी-छोटी बातों पर होता था विवाद
पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपक बहादुर और कमला शाही के बीच अक्सर घरेलू बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था। होली की शाम भी दोनों के बीच विवाद के बाद हाथापाई हो गई थी। इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर पहले कमला और फिर उसके बेटे रोशन की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी शवों पर कंबल डालकर फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed