{"_id":"6a32d45de2bd446ac8028624","slug":"ram-mandir-donation-theft-case-sudhanshu-maharaj-raises-questions-regarding-ayodhya-temple-management-2026-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर दान चोरी: सुधांशु महाराज ने अयोध्या मंदिर प्रबंधन पर उठाए सवाल, कहा- एक जुटता और निष्पक्षता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर दान चोरी: सुधांशु महाराज ने अयोध्या मंदिर प्रबंधन पर उठाए सवाल, कहा- एक जुटता और निष्पक्षता जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रसिद्ध कथावाचक सुधांशु महाराज ने दान में हुई चोरी मामले को प्रबंधन की विफलता बताया। वहीं जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार करने को कहा है।
राम मंदिर दान चोरी प्रकरण पर सुधांशु महाराज का बयान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अयोध्या के राम मंदिर के दान में हुई चोरी से आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले आहत हैं। धर्मनगरी के संत महंतों ने इस प्रकरण को साजिश करार दिया है और स्पष्ट खुलासे पर जोर दिया है।
बुधवार को धर्मनगरी पहुंचे प्रसिद्ध कथावाचक सुधांशु महाराज ने इसे प्रबंधन की विफलता बताया। वहीं जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जगद्गुरु ने कहा कि अभी अनावश्यक प्रलाप की आवश्यकता नहीं है। सरकार ने मंदिर में दान की राशि के चोरी प्रकरण को सामने लाने के लिए एसआईटी का गठन किया है। इसमें जो भी परिणाम सामने आएगा कार्यवाही उसी अनुसार होगी।
Haridwar: पारदेश्वर महादेव शिवलिंग की हुई प्राण प्रतिष्ठा; 5200 किलो है वजन, तैयार करने में लगे दस साल
उन्होंने कहा कि सभी को जांच रिपोर्ट का इंतजार करना होगा। सत्य और असत्य को सामने लाने की जिम्मेदारी सरकार पर है, जिस पर न केवल जनता का बल्कि सभी सनातन धर्मावलंबियों को पूर्ण विश्वास है।