{"_id":"6894687bbb152321de06e354","slug":"red-alert-in-uttarakhand-rain-in-all-districts-of-the-state-read-all-updates-in-hindi-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Red Alert: उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना, अभी कई और दिन तक जारी रहेगा दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Red Alert: उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना, अभी कई और दिन तक जारी रहेगा दौर
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:23 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से अभी कई और दिन बताई गई है।
बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने कई दौर की भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक पिछले कई दिनों से बारिश जारी है। मंगलवार को उत्तरकाशी में आई आपदा के बाद से सभी जिलाें में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
Trending Videos
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Flood: हरियाणा के राम तीरथ कभी नहीं भूल पाएंगे धराली का खौफनाक मंजर; अपनों के जिंदा होने की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में कई जिलों में सामान्य अधिक बारिश दर्ज की गई है। देहरादून के मालदेवता में 222.2 एमएम बारिश हुई है। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि आने वाले कई घंटों तक बिजली गरजने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।