सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Regular flights to Varanasi Prayagraj and Ayodhya will commence from Dehradun flight Updates

Uttarakhand: दून से शुरू होगी वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Renu Saklani Updated Sat, 11 Apr 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार

दून से जल्द वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान शुरू होंगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Regular flights to Varanasi Prayagraj and Ayodhya will commence from Dehradun flight Updates
Flight - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज व अयोध्या के लिए नियमित उड़ान शुरू होंगी। केंद्रीय नागर विमान मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र लिख कर इसकी जानकारी दी है। नई उड़ानों से पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ावा मिलेगा।

Trending Videos


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से देहरादून-वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या उड़ान सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था। केंद्रीय मंत्री ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि वर्तमान में देहरादून से अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, शमशाबाद, जयपुर, लखनऊ, पुणे, कुल्लू के लिए इंडिगो, एलाइंस एअर, एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस की प्रति सप्ताह आने-जाने की 254 उडानें संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारत में घरेलू विमानन क्षेत्र को नियंत्रणमुक्त कर दिया गया है। इसके तहत एयरलाइन अपने बेडे में किसी भी प्रकार के विमान को शामिल करने और वाणिज्यिक आधार पर संचालन मार्गो का चयन करने के लिए स्वतंत्र है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: अमरनाथ यात्रा की तरह होगी चारधाम यात्रियों की निगरानी, कितने यात्री कहां पर,प्रशासन को रहेगा पता

किसी भी हवाई अड्डे के लिए या हवाई अड्डे से हवाई सेवाओं को आरंभ करने या बढ़ाने का निर्णय संबंधित एयरलाइंस प्रचालकों पर निर्भर करता है। उन्होंने बताया है देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या उड़ान सेवा के अनुरोध का सभी घरेलू एयर लाइनों के साथ सांझा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed