सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Couple drowns in Ganga while bathing at Chandreshwar Ghat comes from Delhi

Rishikesh: चंद्रेश्वर घाट पर नहाने के दौरान गंगा में डूबे दंपती, परिजनों के साथ दिल्ली से आए थे घूमने

संवाद न्यूज एजेंसी, हरबर्टपुर(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 14 Jun 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
सार

दंपती ऋषिकेश घूमने आए थे। घूमते-घूमते वह चन्द्रेश्वर नगर श्मशान घाट के निकट गंगा तट पर पहुंच गए। यहां दोनों नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान अचानक गहराई और तेज बहाव की चपेट में आ गए।

Rishikesh News Couple drowns in Ganga while bathing at Chandreshwar Ghat comes from Delhi
गंगा में बहे पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली से देवभूमि घूमने आए एक युवा दंपती के लिए ऋषिकेश की यात्रा जिंदगी का आखिरी सफर बन गई। रविवार शाम चन्द्रेश्वर नगर श्मशान घाट के समीप गंगा नदी में स्नान के दौरान पति-पत्नी तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने घंटों तक गहन सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।



उत्तम नगर, दिल्ली निवासी मनीष आर्य (30) और उनकी पत्नी जानकी (28) अन्य साथियों के साथ ऋषिकेश घूमने आए थे। घूमते-घूमते वह चन्द्रेश्वर नगर श्मशान घाट के निकट गंगा तट पर पहुंच गए। यहां दोनों नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान अचानक गहराई और तेज बहाव की चपेट में आ गए। इस दौरान वहां मौजूद उनके साथी ने उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी बहाव में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh: प्रतिबंधित यूसुफ बीच पर नहाते समय दिल्ली का पर्यटक गंगा में डूबा, छह दोस्तों के साथ आया था घूमने

विज्ञापन

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन पति-पत्नी का कोई पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि सूचना मिलते ही त्रिवेणी घाट पर तैनात एसडीआरएफ की वाटर रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और खोज अभियान शुरू किया। बाद में ढालवाला पोस्ट से डीप डाइविंग टीम को स्कूबा उपकरणों के साथ बुलाया गया। गोताखोरों ने नदी की गहराइयों में उतरकर करीब दो घंटे तक लगातार तलाश की, लेकिन दंपति का पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed