सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Foreign Female Tourist Dies after Jumps from Third Floor of Hotel in Tapovan

Rishikesh: रोमानिया से घूमने आई थी महिला पर्यटक, तपोवन में होटल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 09 Apr 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
सार

टूरिस्ट वीजा पर ऋषिकेश घूमने आई रोमानिया निवासी 30 वर्षीय टोडोस डेनिस क्रिस्टीना 6 अप्रैल से तपोवन के फुटहिल्स होटल में ठहरी हुई थी। नौ अप्रैल सुबह करीब 3.30 बजे महिला ने अपने होटल से करीब 100 मीटर दूर वी थ्री होटल के तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

Rishikesh News Foreign Female Tourist Dies after Jumps from Third Floor of Hotel in Tapovan
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

थाना मुनि की रेती और नगर पंचायत तपोवन अंतर्गत एक होटल की तीसरी मंजिल से एक विदेशी महिला पर्यटक ने संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगा दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों और थाना पुलिस की मदद से घायल महिला को उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की मोर्चरी में महिला का शव रखा हुआ है। थाना पुलिस ने दूतावास को इसकी सूचना दे दी है।

Trending Videos


थाना मुनि की रेती प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि घटना नौ अप्रैल तड़के सुबह करीब 3.30 बजे की है। टूरिस्ट वीजा पर ऋषिकेश घूमने आई रोमानिया निवासी 30 वर्षीय टोडोस डेनिस क्रिस्टीना 6 अप्रैल से तपोवन के फुटहिल्स होटल में ठहरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितारगंज हाईवे पर हादसा: फिर काल बना डंपर; भतीजे की शादी से लौट रहे दो बुजुर्गों को रौंदा, दोनों की मौत

नौ अप्रैल सुबह करीब 3.30 बजे महिला ने अपने होटल से करीब 100 मीटर दूर वी थ्री होटल के तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। छानबीन में पता चला कि महिला ने इस होटल में भी जमकर उत्पात मचाया और होटल कर्मचारियों के साथ अभद्रता भी की।

इस दौरान महिला कब इस होटल की तीसरी मंजिल में पहुंची, इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। महिला की मौत की सूचना दूतावास में भेज दी है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला का शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed