फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Kanwar pilgrim from Haryana was swept away by Ganga while bathing at Kutir Ghat

Rishikesh: कुटीर घाट पर नहाने गया हरियाणा का कांवड़ यात्री गंगा में बहा, खोज में जुटी एसडीआरएफ, नहीं लगा सुराग

Sun, 09 Aug 2026 08:23 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 09 Aug 2026 08:23 PM IST
सार

करीब 35 लोग हरिद्वार कांवड़ लेकर आए थे। रविवार की दोपहर सभी लोग हरिपुर कलां स्थित गीता कुटीर घाट पर नहाने लगे। इस दौरान एक यात्री गंगा के तेज बहाव में बह गया।

विज्ञापन
Rishikesh News Kanwar pilgrim from Haryana was swept away by Ganga while bathing at Kutir Ghat
कांवड़ यात्री गंगा में बहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा से कांवड़ लेकर आया एक युवक हरिपुर कलां के गीता कुटीर घाट के पास गंगा नदी में बह गया। एसडीआरएफ की ओर से सर्च अभियान चलाया गया लेकिन युवक का सुराग नही लगा पाया।

विज्ञापन


एसडीआरएफ प्रभारी कवींद्र सजवाण ने बताया कि हरियाणा के भिवानी से करीब 35 लोग हरिद्वार कांवड़ लेकर आए थे। रविवार की दोपहर सभी लोग हरिपुर कलां स्थित गीता कुटीर घाट पर नहाने लगे। गंगा स्नान के दौरान आशु (20) गांव सिकंदरपुर थाना भवानी खेड़ा जिला भिवानी हरियाणा निवासी गंगा की तेज धारा में बह गया।
विज्ञापन


भगवामय हुई धर्मनगरी: कांवड़ यात्रा में पीछे छूटा नाम, आस्था पथ पर सिर्फ भोला, ढाई करोड़ से ज्यादा ने भरा जल
विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंगा का बहाव तेज होने के चलते उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और रायवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की तरफ से सर्च अभियान चलाया गया लेकिन देर रात तक चले अभियान के बाद भी बहे हुए युवक का कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed