फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Airport False ceiling on first floor collapses due to water leakage major accident averted

Dehradun Airport: पानी के रिसाव से एयरपोर्ट की पहली मंजिल पर गिरी फॉल्स सीलिंग, बड़ा हादसा होने से बचा

Sun, 09 Aug 2026 07:02 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 09 Aug 2026 07:02 PM IST
सार

मेजानाइन फ्लोर पर आगमन एरिया में एस्केलेटर के पास फॉल्स सीलिंग का टुकड़ा गिरा। वहीं इसी स्थान से पानी का रिसाव भी पाया गया। जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों द्वारा उस एरिया को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
Dehradun Airport False ceiling on first floor collapses due to water leakage major accident averted
फॉल्स सीलिंग गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून एयरपोर्ट की पहली मंजिल पर आगमन एरिया में सुबह करीब छह बजे फ्लाइट शुरू होने से पहले सुरक्षा अधिकारियों को एयरपोर्ट निरीक्षण के दौरान एक फॉल्स सीलिंग (कृतिम छत) का टुकड़ा गिरा हुआ मिला।

विज्ञापन


मेजानाइन फ्लोर पर आगमन एरिया में एस्केलेटर के पास फॉल्स सीलिंग का टुकड़ा गिरा। वहीं इसी स्थान से पानी का रिसाव भी पाया गया। जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों द्वारा उस एरिया को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। एयरपोर्ट कर्मियों द्वारा सीलिंग गिरने और पानी के रिसाव की जांच की गई। जिसके बाद पता चला कि जांच में पता चला कि सिक्योरिटी होल्ड एरिया में लगे वॉटर फाउंटेन में पानी सप्लाई करने वाले ड्रिंकिंग वॉटर सिस्टम का पाइप क्षतिग्रस्त हुआ है। जिस कारण पूरी रात जिप्सम फॉल्स सीलिंग के एक छोटे हिस्से में पानी रिसकर फैलता रहा। जिससे कृतिम छत का वो हिस्सा अराइवल फर्स्ट फ्लोर पर गिर गया।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर सुबह करीब सात बजे के बाद ही उड़ानों की आवाजाही शुरू होती है। इसलिए उस वक्त वहां कोई पैसेंजर भी मौजूद नहीं थे। जिस कारण बड़ा हादसा बच गया। यदि उड़ानों की आवाजाही के वक्त सीलिंग का टुकड़ा नीचे गिरता तो इससे हवाई यात्रियों के साथ कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त हुई सीलिंग को ठीक करवाने का कार्य करवाया जा रहा है। इससे हवाई उड़ानों पर कोई भी असर नहीं पड़ा। सभी उड़ानें अपने निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि बीती रात कोई खास बारिश भी नहीं हुई थी। ड्रिंकिंग वॉटर सिस्टम का पाइप क्षतिग्रस्त होने से ही सीलिंग नीचे गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: पतंजलि योगपीठ के पास हादसा; कांवड़ यात्री की चलती बाइक में लगी आग, हाईवे पर मची अफरा तफरी

एयरपोर्ट पर उड़ानों से पहले सुरक्षाकर्मियों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान पहली मंजिल पर आगमन एरिया में जिप्सम की फॉल्स सीलिंग का टुकड़ा गिरा हुआ पाया गया। जांच में पता चला है कि सिक्योरिटी होल्ड एरिया में लगे वॉटर फाउंटेन में पानी सप्लाई करने वाले ड्रिंकिंग वॉटर सिस्टम का पाइप क्षतिग्रस्त हुआ है। जिससे सीलिंग गिरी है। मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं कोई नुकसान भी नहीं हुआ है।
- भूपेश सीएच नेगी, एयरपोर्ट निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed