फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Kedarpuri blooms with Brahma Kamal during Sawan barefoot devotees fetch flowers to offer to Baba

Kedarnath: सावन में ब्रह्म कमल से खिली केदारपुरी, पुष्प लाने नंगे पांव जाते भक्त, बाबा को कर रहे अर्पित

Sun, 09 Aug 2026 07:22 PM IST
Alka Tyagi राजेश सेमवाल मृदुल, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
राजेश सेमवाल मृदुल, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 09 Aug 2026 07:22 PM IST
सार

धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव को अर्पित ब्रह्म कमल को प्रसाद के रूप में प्राप्त करने से मनोकामना पूरी होती है। ब्रह्म कमल राज्य पुष्प होने के साथ विभिन्न औषधि गुणों से संपन्न माना जाता है। हिमालय के बुग्यालों में खिले ब्रह्म कमल से प्रकृति और केदारपुरी की शोभा भव्य बनी है।

विज्ञापन
Kedarnath Kedarpuri blooms with Brahma Kamal during Sawan barefoot devotees fetch  flowers to offer to Baba
ब्रह्म कमल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमालय में स्थित केदारपुरी सावन मास में ब्रह्म कमल के पुष्पों की सुगंध से हर भक्त को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। यहां चोराबाड़ी ताल, बासुकीताल व ऊपरी बुग्यालों में यह पुष्प खिला है। यह राज्य पुप्प भगवान शिव का अति प्रिय पुष्प माना जाता है। सावन मास में यह अधिक संख्या में खिलता है। तुंगनाथ, मद्महेश्वर में इन दिनों भक्त भगवान शिव को इस पुष्प को अर्पित करते है। ब्रह्मा कमल लाने के लिए लोग नंगे पांव इन क्षेत्राें में पहुंचते और इसे तोड़कर लाते हैं। तब भगवान शिव को अर्पित करते हैं।

विज्ञापन


धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव को अर्पित ब्रह्म कमल को प्रसाद के रूप में प्राप्त करने से मनोकामना पूरी होती है। ब्रह्म कमल राज्य पुष्प होने के साथ विभिन्न औषधि गुणों से संपन्न माना जाता है। हिमालय के बुग्यालों में खिले ब्रह्म कमल से प्रकृति और केदारपुरी की शोभा भव्य बनी है। केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित उमेश पोस्ती बताते है कि सावन माह में ब्रह्म कमल अर्पित कर शिव अर्चना से सुख और पुण्य मिलता है। उन्होंने कहा सावन मास में भगवान शिव को अर्पित पुष्प वे अपने यजमानों को भी भेजते है, जो एक पुरानी धार्मिक परंपरा।  
विज्ञापन


भगवामय हुई धर्मनगरी: कांवड़ यात्रा में पीछे छूटा नाम, आस्था पथ पर सिर्फ भोला, ढाई करोड़ से ज्यादा ने भरा जल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

14 लाख 41 हजार भक्तों ने किए बाबा केदार के दर्शन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को आम भक्तों के दर्शन के लिए खुले। अब तक यहां 14 लाख 41 हजार भक्तों ने बाबा केदार के दर्शन किए है। शनिवार को तीन हजार भक्त केदारनाथ पहुंचे है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अब तक केदारनाथ में 14 लाख 41 हजार से। अधिक तीर्थयात्री पहुंचे है। द्वितीय केदार मद्महेश्वर के पुजारी शिवशंकर लिंग ने बताया कि 44 हजार भक्तों ने मंदिर पहुंच कर भगवान के दर्शन किए। वहीं तुंगनाथ मंदिर के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि यहां तृतीय केदार तुंगनाथ में 128000 यात्रीयों ने मंदिर के दर्शन किए है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed