{"_id":"6a7880678875155e97044b50","slug":"dehradun-airport-false-ceiling-on-first-floor-collapses-due-to-water-leakage-major-accident-averted-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Airport: पानी के रिसाव से एयरपोर्ट की पहली मंजिल पर गिरी फॉल्स सीलिंग, बड़ा हादसा होने से बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Airport: पानी के रिसाव से एयरपोर्ट की पहली मंजिल पर गिरी फॉल्स सीलिंग, बड़ा हादसा होने से बचा
Sun, 09 Aug 2026 07:02 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 09 Aug 2026 07:02 PM IST
सार
मेजानाइन फ्लोर पर आगमन एरिया में एस्केलेटर के पास फॉल्स सीलिंग का टुकड़ा गिरा। वहीं इसी स्थान से पानी का रिसाव भी पाया गया। जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों द्वारा उस एरिया को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
फॉल्स सीलिंग गिरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून एयरपोर्ट की पहली मंजिल पर आगमन एरिया में सुबह करीब छह बजे फ्लाइट शुरू होने से पहले सुरक्षा अधिकारियों को एयरपोर्ट निरीक्षण के दौरान एक फॉल्स सीलिंग (कृतिम छत) का टुकड़ा गिरा हुआ मिला।
विज्ञापन
मेजानाइन फ्लोर पर आगमन एरिया में एस्केलेटर के पास फॉल्स सीलिंग का टुकड़ा गिरा। वहीं इसी स्थान से पानी का रिसाव भी पाया गया। जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों द्वारा उस एरिया को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। एयरपोर्ट कर्मियों द्वारा सीलिंग गिरने और पानी के रिसाव की जांच की गई। जिसके बाद पता चला कि जांच में पता चला कि सिक्योरिटी होल्ड एरिया में लगे वॉटर फाउंटेन में पानी सप्लाई करने वाले ड्रिंकिंग वॉटर सिस्टम का पाइप क्षतिग्रस्त हुआ है। जिस कारण पूरी रात जिप्सम फॉल्स सीलिंग के एक छोटे हिस्से में पानी रिसकर फैलता रहा। जिससे कृतिम छत का वो हिस्सा अराइवल फर्स्ट फ्लोर पर गिर गया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर सुबह करीब सात बजे के बाद ही उड़ानों की आवाजाही शुरू होती है। इसलिए उस वक्त वहां कोई पैसेंजर भी मौजूद नहीं थे। जिस कारण बड़ा हादसा बच गया। यदि उड़ानों की आवाजाही के वक्त सीलिंग का टुकड़ा नीचे गिरता तो इससे हवाई यात्रियों के साथ कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त हुई सीलिंग को ठीक करवाने का कार्य करवाया जा रहा है। इससे हवाई उड़ानों पर कोई भी असर नहीं पड़ा। सभी उड़ानें अपने निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि बीती रात कोई खास बारिश भी नहीं हुई थी। ड्रिंकिंग वॉटर सिस्टम का पाइप क्षतिग्रस्त होने से ही सीलिंग नीचे गिरी है।
विज्ञापन
Haridwar: पतंजलि योगपीठ के पास हादसा; कांवड़ यात्री की चलती बाइक में लगी आग, हाईवे पर मची अफरा तफरी
एयरपोर्ट पर उड़ानों से पहले सुरक्षाकर्मियों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान पहली मंजिल पर आगमन एरिया में जिप्सम की फॉल्स सीलिंग का टुकड़ा गिरा हुआ पाया गया। जांच में पता चला है कि सिक्योरिटी होल्ड एरिया में लगे वॉटर फाउंटेन में पानी सप्लाई करने वाले ड्रिंकिंग वॉटर सिस्टम का पाइप क्षतिग्रस्त हुआ है। जिससे सीलिंग गिरी है। मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं कोई नुकसान भी नहीं हुआ है।
- भूपेश सीएच नेगी, एयरपोर्ट निदेशक