सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Youth from Noida drowns in Ganga while bathing during visit to Tapovan SDRF recovers body

Rishikesh: दोस्तों के साथ तपोवन घूमने आया नोएडा का युवक स्नान के दौरान गंगा में डूबा, एसडीआरएफ ने निकाला शव

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 25 May 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली से छह दोस्त दो दिन पहले ऋषिकेश तपोवन घूमने आए थे। सभी दोस्त सच्चा धाम के पास गंगा में स्नान करने गए थे। इसी दौरान चंदन यादव गंगा के तेज बहाव में बह गया।

Rishikesh News Youth from Noida drowns in Ganga while bathing during visit to Tapovan SDRF recovers body
गंगा से शव को निकालती एसडीआरएफ की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

तपोवन घूमने आए नोएडा के एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ सच्चा धाम के पास गंगा में स्नान कर रहा था, तभी तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस ने सर्चिंग के बाद युवक को बाहर निकाला। एम्स में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos



थाना मुनि की रेती पुलिस ने बताया कि 112 के माध्यम से सूचना मिली कि तपोवन गऊघाट के पास एक व्यक्ति गंगा नदी में डूब गया है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पता चला कि दिल्ली से छह दोस्त दो दिन पहले ऋषिकेश तपोवन घूमने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rudraprayag: अलकनंदा नदी में गिरा वाहन, लापता चालक की तलाश में जुटी पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और डीडीआरएफ

विज्ञापन

25 मई सुबह सभी दोस्त सच्चा धाम के पास गऊघाट पर गंगा में स्नान करने गए थे। इसी दौरान सेक्टर 63 जितेंद्र कॉलोनी, नोएडा, उत्तर प्रदेश निवासी चंदन यादव(21) पुत्र राम अवतार गंगा के तेज बहाव में बह गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत सर्चिंग अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया। 108 एंबुलेंस के माध्यम से युवक को एम्स में भेजा गया। जहां एम्स के चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed