सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News Dense Smoke Engulfs Forests of Kedarnath Wildlife Division as Massive Fire Rages

Chamoli: केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के जंगलों में भीषण आग से धुआं ही धुआं, वन कर्मी आग बुझाने में जुटे

संवाद न्यूज एजेंसी, पोखरी (चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 25 May 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार

जंगलों में आग रविवार रात करीब दस बजे लगी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सोमवार सुबह से ही आग बुझाने में जुट गई।

Chamoli News Dense Smoke Engulfs Forests of Kedarnath Wildlife Division as Massive Fire Rages
जंगल में आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की नागनाथ रेंज के शरणाचाई, वीणा नागधार और चमसिल के चीड़ के जंगलों में रविवार रात लगी भीषण आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। जंगलों में आग फैलने से क्षेत्र में चारों ओर धुआं फैल गया है, जिससे दमा रोगियों और बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई है।



शरणाचाई वन पंचायत के सरपंच दिगपाल राणा, कमल सिंह नेगी और भरत रावत समेत ग्रामीणों ने बताया कि जंगलों में आग रविवार रात करीब दस बजे लगी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सोमवार सुबह से ही आग बुझाने में जुट गई। वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं के नेतृत्व में वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कई स्थानों पर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, आज सोमवार को दिन में नागनाथ रेंज के कुजासू के जंगलों में भी भीषण आग भड़क उठी। वन दरोगा प्रकाश कण्डारी ने बताया कि वन कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं, लेकिन क्षेत्र चट्टानी होने और तेज हवाएं चलने के कारण आग पर नियंत्रण पाने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


Rudraprayag: अलकनंदा नदी में गिरा वाहन, लापता चालक की तलाश में जुटी पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और डीडीआरएफ

वहीं, दूसरी ओर गोपेश्वर रेंज के देवर-कनेरी के चीड़ के जंगलों में लगी आग नागनाथ रेंज के दैवखाल क्षेत्र तक पहुंच गई है। आग लगातार तेजी से फैल रही है। वन दरोगा मोहन सिंह वर्तवाल के नेतृत्व में वन विभाग की टीम यहां भी आग बुझाने में जुटी हुई है। जंगलों में लगी आग के चलते पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार छाया हुआ है।आग बुझाने में वन दरोगा मदन मोहन सेमवाल, प्रकाश कण्डारी, मोहन सिंह वर्तवाल, आनन्द सिंह रावत, वन आरक्षी संदीप कण्डारी, महेशी, ममता, देवेन्द्र राणा समेत फायर वाचर और ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed