{"_id":"6a1435f3705ad7bfb20553af","slug":"traffic-jam-on-badrinath-highway-asha-and-anm-facilitate-woman-safe-delivery-in-ambulance-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे पर जाम: जोगीधार के पास एंबुलेंस में ही फंसी प्रसव पीड़िता, आशा व एनएम ने कराया सुरक्षित प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे पर जाम: जोगीधार के पास एंबुलेंस में ही फंसी प्रसव पीड़िता, आशा व एनएम ने कराया सुरक्षित प्रसव
संवाद न्यूज एजेंसी,ज्योतिर्मठ (चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 25 May 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार
बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगने से एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव कराया गया। इससे पहले भी हाईवे पर जाम लगने के कारण कोतवाली के समीप एक महिला का प्रसव कराया जा चुका है।
एंबुलेंस में प्रसव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बदरीनाथ हाईवे पर जोगीधार के समीप 108 एंबुलेंस में एक महिला का आशा व एनएम के द्वारा सुरक्षित प्रसव कराया गया। जाम खुलने के बाद महिला व नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
Trending Videos
बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम के कारण भारी दिक्कतें सामने आ रही हैं। सोमवार को जोगीधार के समीप 108 एंबुलेंस जाम में फंस गई, जिसमें पल्ला गांव की उमा देवी(22) का प्रसव हो गया। 108 एंबुलेंस में मौजूद एनएम व आशा कार्यकर्ता के द्वारा सुरक्षित प्रसव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. गौतम भारद्वाज ने बताया कि जाम खुलने के बाद जच्चा-बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दोनों को भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों स्वस्थ हैं।