{"_id":"6a1432fb729183482202a95a","slug":"two-storey-parking-will-be-built-in-karnaprayag-and-three-storey-parking-in-simli-karnpryag-news-c-48-kpg1001-123917-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कर्णप्रयाग में दो और सिमली में तीन मंजिला पार्किंग बनेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कर्णप्रयाग में दो और सिमली में तीन मंजिला पार्किंग बनेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 25 May 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर पालिका क्षेत्र के कर्णप्रयाग और सिमली में जल्द पार्किंग का निर्माण होगा। जिला विकास प्राधिकरण यहां पार्किंग के लिए इस्टीमेट तैयार कर रहा है। कर्णप्रयाग में दो और सिमली में तीन मंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।
नगर पालिका कर्णप्रयाग और गौचर में पार्किंग की बड़ी दिक्कत है। ऐसे में यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्किंग निर्माण की घोषणा की थी। अब सर्वे सहित इस्टीमेट तैयार करने की कार्रवाई अंतिम चरण में है। कर्णप्रयाग के कर्ण मंदिर परिसर के पास और सिमली में करीब 500-500 वर्ग मीटर में पार्किंग निर्माण किया जाएगा। कर्णप्रयाग में 50 और सिमली में 75 से अधिक वाहनों को खड़ा करने की सुविधा मिल सकेगी। वहीं गौचर में भी चार छोटी पार्किंग के निर्माण पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं चमोली जिला विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अभिषेक सिंह ने बताया कि कर्णप्रयाग और सिमली में पार्किंग निर्माण का इस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है। संवाद
Trending Videos