सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Crime Labourers Working at Site Called Out and Shot at with Pistol

Roorkee: रुड़की में फायरिंग से दहशत; साइट पर काम कर रहे मिस्त्री को आवाज लगाकर बुलाया, तमंचे से झोंके फायर

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 03 May 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
सार

युवक एक मकान में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। तभी एक युवक ने उसे आवाज देकर बाहर बुलाया। वह बाहर आया तो तभी उसने देशी तमंचे से फायर कर दिए।

Roorkee Crime Labourers Working at Site Called Out and Shot at with Pistol
रुड़की में फायरिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

शहर में फायरिंग के मामले से क्षेत्र में दहशत फैल गई। साइट पर काम कर रहे मिस्त्री को आवाज देकर पहले मकान से बाहर बुलाया गया। मिस्त्री कुछ समझ पाता उससे पहले ही बाइक सवार हमलावरों ने देशी तमंचे से फायर झोंक दिए। गनीमत रही कि गोली लगने से मिस्त्री बाल-बाल बच गया। वारदात को अंजाम देकर एक बाइक पर सवार होकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या के प्रयास में हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Trending Videos


रुड़की कोतवाली को गांव बिझौली कोतवाली मंगलौर निवासी गुलशेर ने बताया कि वह सुबह नौ बजे बादशाह होटल के पास एक मकान में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। तभी साकिब निवासी गांव बरला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश ने आवाज देकर बाहर बुलाया। वह बाहर आया तो तभी साकिब और जस्सी उर्फ सावेज निवासी तेलीवाला कोतवाली गंगनहर ने देशी तमंचे से फायर कर दिए। गनीमत रही कि वह गोली लगने से बाल-बाल बच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोग इधर-उधर जान बचाने के लिए भागे। कुछ लोग फायरिंग होती देख दुकानों में भी घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर-शराबा होने पर हमलावर तमंचे लहराते हुए एक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Dehradun: अर्जुन शर्मा हत्याकांड; छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 50 से अधिक गवाह बनाए

इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आसिफ निवासी गांव बरला जिला मुजफ्फरनगर, साकिब, जस्सी उर्फ सावेज, वसीम उर्फ टुन्नू निवासी तेलीवाला कोतवाली गंगनहर के खिलाफ हत्या के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज की है। शुरुआती पूछताछ और जांच पड़ताल में पता चला कि दोनों पक्षों में रुड़की के नगला इमरती में काम करने को लेकर विवाद हुआ था। हमलावरों की तलाश को संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
फायरिंग की वीडियो एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दिख रहा है कि हमलावर देशी तमंचे लेकर फायरिंग कर रहे हैं। हमलावर हाथ में देशी तमंचे लेकर दिख रहे हैं।वारदात को अंजाम देकर एक बाइक पर सवार होकर हमलावर वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed