Rudraprayag: केदारनाथ-बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने वाली सुरंग के पास भारी भूस्खलन, मौके पर पहुंचे डीएम
केदारनाथ-बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने वाली सुरंग के पास भारी भूस्खलन हो गया। डीएम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में केदारनाथ हाईवे को बदरीनाथ हाईवे से जोड़ने वाली निर्माणाधीन सुरंग से सटे बाहरी ढलान पर भूस्खलन हो गया है। मलबा आने से सुरंग के पास स्थित एनएच भवन के एक कमरा क्षतिग्रस्त हो गया। भवन का जेनरेटर कक्ष पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसके भीतर भारी मात्रा में मलबा भर गया।
बुधवार सुबह जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सुरंग के बाहरी ढलान पर पहले से ट्रीटमेंट किया गया था, लेकिन लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हो गया है। उन्होंने कहा कि पूरे स्लोप का तकनीकी आकलन विशेषज्ञ टीम करेगी, जिसके बाद आवश्यक उपचार कराया जाएगा।
ये भी पढे़ं...Kotdwar: रेस्क्यू सेंटर भेजें, या जंगल में छोड़ दें...निर्देश मांगते रह गए अफसर, गुलदार की पिंजरे में ही मौत
वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि सुरंग पूरी तरह सुरक्षित है और उसके ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। क्षतिग्रस्त हिस्से के उपचार और मरम्मत का कार्य निर्माण एजेंसी व संबंधित ठेकेदार कराएगी। यदि भविष्य में क्षेत्र को अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की आवश्यकता होगी तो उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा, ताकि सुरंग और राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा बनी रहे और लोगों की आवाजाही सुगम हो।