{"_id":"6a69b7e1ecfde82fab023b66","slug":"uttarakhand-politics-congress-inaugurates-election-campaign-committee-office-2027-polls-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के कार्यालय का उद्घाटन, प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के कार्यालय का उद्घाटन, प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर बोला हमला
Wed, 29 Jul 2026 01:55 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:55 PM IST
सार
कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ ही प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के कार्यालय का शुभारंभ
- फोटो : कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में चुनाव अभियान समिति कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इसी के साथ कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है।प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा ने चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य प्रीतम सिंह की मौजूदगी में कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Kotdwar: रेस्क्यू सेंटर भेजें, या जंगल में छोड़ दें...निर्देश मांगते रह गए अफसर, गुलदार की पिंजरे में ही मौत
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग परेशान है और जनता अब बदलाव चाहती है। प्रीतम सिंह ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी और उत्तराखंड के विकास को फिर से गति देगी।