{"_id":"6a69c23190892b02a906a9ba","slug":"uttarkashi-landslide-in-syanachatti-boulder-and-debris-flow-threatens-bailey-bridge-on-yamunotri-highway-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: स्यानाचट्टी में दहशत, पत्थरों और मलबे का सैलाब आता देख सहमे लोग, बैली ब्रिज पर भी मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: स्यानाचट्टी में दहशत, पत्थरों और मलबे का सैलाब आता देख सहमे लोग, बैली ब्रिज पर भी मंडराया खतरा
Wed, 29 Jul 2026 02:41 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:41 PM IST
सार
स्यानाचट्टी के लोगों में दहशत है। यहां पत्थरों और मलबे का सैलाब आने से खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
स्यानाचट्टी में पत्थरों और मलबे का सैलाब
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरकाशी जिले के स्यानाचट्टी में पत्थरों और मलबे के आते सैलाब से लोग सहम गए। क्षेत्र में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है, क्योंकि बढ़ता बहाव निर्माणाधीन बैली ब्रिज और आसपास के इलाके के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर स्थित स्यानाचट्टी में बुधवार को कुपड़ा खड्ड में भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े पत्थरों का सैलाब आने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लगातार बारिश के कारण खड्ड में तेज बहाव के साथ मलबा और चट्टानें नीचे की ओर बहने लगीं, जिससे निर्माणाधीन बैली ब्रिज पर भी खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
फंसे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस
इधर, भारी बारिश के चलते मंगलवार सुबह बंद हुआ यमुनोत्री हाईवे करीब 30 घंटे बाद दोपहर में वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। एनएच और प्रशासन की टीमों ने मशीनों की मदद से लगातार मलबा हटाकर मार्ग को बहाल किया। हाईवे खुलने के बाद रास्ते में फंसे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Rudraprayag Rain: अगस्त्यमुनि में जलभराव, बोल्डर से दबी कार, स्कूल में पानी घुसने से छुट्टी, हाईवे पर भूस्खलन
हालांकि, कुपड़ा खड्ड में लगातार मलबा और पत्थरों के बहाव को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। खड्ड में बढ़ता बहाव निर्माणाधीन बैली ब्रिज और आसपास के इलाके के लिए चुनौती बना हुआ है।