{"_id":"6a45809323593e4ce80543af","slug":"safety-and-respect-for-doctors-are-priorities-cm-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1008290-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों की सुरक्षा, सम्मान प्राथमिकता : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों की सुरक्षा, सम्मान प्राथमिकता : सीएम
Thu, 02 Jul 2026 02:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सकों की सुरक्षा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। चिकित्सक योगदान से ही स्वस्थ समाज का सपना देखा जा सकता है। ऐसे में चिकित्सकों को भी अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में चिकित्सकों की भूमिका अहम है। यह बातें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सम्मान समारोह में कही। बुधवार को आईएमए ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया।इस दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 30 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में चिकित्सकों को विशेष सम्मान दिया गया है। चिकित्सक अपनी सेवा, संवेदना और समर्पण से मानवता की सबसे बड़ी सेवा करते हैं। उत्तराखंड में चिकित्सक कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच भी जनसेवा कर रहे हैं और पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूती के महत्वपूर्ण आधार हैं।
कोरोना महामारी के दौरान चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों और समस्त स्वास्थ्य योद्धाओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि संकट के उस दौर में स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने कर्तव्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। अनेक चिकित्सकों ने मानव जीवन की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान तक दिया, उनका त्याग सदैव प्रेरणादायी रहेगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।
आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से लाखों जरूरतमंद परिवारों को कैशलेस उपचार की सुविधा मिल रही है। वर्तमान में प्रदेश में पांच मेडिकल कॉलेज संचालित हैं जबकि दो मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन हैं। देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को बढ़ाया जा रहा है। हल्द्वानी में आधुनिक कैंसर संस्थान का निर्माण प्रगति पर है।
विज्ञापन
सीएम ने भारत रत्न डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि डॉ. बिधान चंद्र रॉय का जीवन चिकित्सा सेवा, मानव कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। इस दौरान विधायक सविता कपूर, हिमालय इस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. विजय धस्माना, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. महेश कुड़ियाल, सचिव डॉ. अंकित परासर और कोषाध्यक्ष डॉ. राहुल अवस्थी आदि मौजूद रहे।