सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scientists will explain methods for the commercial cultivation of cinnamon in the state.

Dehradun News: प्रदेश में दालचीनी की व्यावसायिक खेती के तरीके बताएंगे वैज्ञानिक

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Scientists will explain methods for the commercial cultivation of cinnamon in the state.
विज्ञापन
-परफ्यूमरी एवं सगंध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में 11 व 12 जून को अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

-22 वर्षों में प्रदेश में एरोमा क्षेत्र का कारोबार 100 करोड़ पहुंचा
-चंपावत व नैनीताल जिले में 5200 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित की जा रही सिनेमन वैली
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड में दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका, इंडोनेशिया सहित देश के विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक तरीके बताएंगे। पहली बार परफ्यूमरी एवं सगंध अनुसंधान एवं विकास संस्थान सेलाकुई (सगंध पौधा केंद्र) में आज से दालचीनी की खेती पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा।
बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता में कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सगंध खेती को बढ़ावा देने के लिए महक क्रांति नीति लागू की है। बीते दो दशक में अनुसंधान व एरोमा के कृषिकरण से कारोबार 100 करोड़ तक पहुंच गया है। 2003 में उत्तराखंड का कुल टर्नओवर दो करोड़ था। वर्तमान में 23 हजार हेक्टेयर भूमि पर 91 हजार किसान सगंध खेती कर रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश में सात एरोमा वैली विकसित की जा रही हैं। चंपावत व नैनीताल जिले में 5200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिनेमन वैली विकसित होने से किसानों, उद्यमियों व उद्योगों के लिए नए अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार 11 व 12 जून को दालचीनी की खेती के लिए अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। नेशनल सिनेमन रिसर्च ट्रेनिंग सेंटर श्रीलंका, रिसर्च सेंटर फॉर एस्टेट क्रॉप्स इंडोनेशिया के विशेषज्ञ नर्सरी, कृषिकरण की जानकारी देंगे। इसके अलावा भारतीय मसाला बोर्ड, भारतीय मसाला अनुसंधान संस्थान केरल, केंद्रीय द्वीप कृषि अनुसंधान संस्थान अंडमान निकोबार, केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान लखनऊ, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के विशेषज्ञ छह अलग-अलग सत्रों में दालचीनी की उपयोगिता व खेती के बारे में जानकारी देंगे। इस मौके पर परफ्यूमरी एवं सगंध अनुसंधान एवं विकास संस्थान निदेशक डॉ. नृपेंद्र चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed