फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Second wife and children added to family register officer unable to explain woman seeks information under RTI

देहरादून: परिवार रजिस्टर में दर्ज हो गया नई पत्नी-बच्चों का नाम, महिला ने आरटीआई में मांगी जानकारी, उठाए सवाल

Fri, 23 Oct 2026 08:12 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 23 Oct 2026 08:12 AM IST
सार

2013 के परिवार रजिस्टर में पत्नी और बच्चों के नाम दर्ज थे, लेकिन 2018 में दूसरी महिला और उसके बच्चों के नाम भी दर्ज कर दिए गए। बदलाव के आधार पूछने पर पंचायत विकास अधिकारी ने कहा कि संबंधित सूचना उनके पास उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
Second wife and children added to family register officer unable to explain woman seeks information under RTI
उत्तराखंड सूचना आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

क्लेमेंटाउन देहरादून की एक महिला ने पौड़ी गढ़वाल के एक पंचायत विकास अधिकारी से यह जानने की कोशिश की कि परिवार रजिस्टर में उनके पति के नाम के साथ नई महिला को पत्नी कैसे दर्ज कर दिया गया। महिला ने दूसरे बच्चों के पिता के नाम पर उसके पति का नाम दर्ज करने का कारण भी पूछा है। महिला ने सूचना के अधिकार के अंतर्गत उन दस्तावेजों की प्रामाणिक जानकारी मांगी जिनके आधार पर यह परिवर्तन कर दिया गया।

विज्ञापन

राज्य सूचना आयुक्त कुशला नंद कोठियाल के सामने पंचायत विकास अधिकारी ने माना कि 2013 के परिवार रजिस्टर में अपीलार्थिनी का नाम पत्नी और उनके बच्चों का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज है। 2018 में व्यक्ति की पत्नी और बच्चों का अलग नाम दर्ज किया गया है। हालांकि सूचना धारित न होने के आधार पर अधिकारी ने कारण बताने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन

आयोग ने अधिकारी को आदेश दिया कि वे वस्तुस्थिति स्पष्ट करते हुए दस दिनों के अंदर शपथ पत्र दाखिल करें। आयोग ने पत्नी के नाम में बदलाव का आधार स्पष्ट करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed