सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Security of more than five villages is entrusted to one police officer Chamoli Uttarakhand news

Chamoli: एक पुलिस कर्मी के भरोसे पांच से अधिक गांवों की सुरक्षा का जिम्मा, कोतवाली में कर्मियों का टोटा

प्रकाश चंद्र डिमरी, संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Tue, 03 Mar 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

एक पुलिस कर्मी पर पांच से अधिक गांवों की सुरक्षा का जिम्मा है। कोतवाली में पुलिस कर्मियों का टोटा बना हुआ है। 

Security of more than five villages is entrusted to one police officer Chamoli Uttarakhand news
चमोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली में पुलिस कर्मियों की कमी बनी हुई है। हालात यह है कि एक पुलिस कर्मी के पास करीब 5 से अधिक गांवों की सुरक्षा का जिम्मा है। ऐसे में गांवों में कैसे कानून व्यवस्था दुरूस्त हो इस पर भी सवाल बना है।

Trending Videos

कोतवाली में में 32 पुलिस कर्मियों के भरोसे संचालित हो रही है। तहसील के 155 गांवों की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा कोतवाली के पास है। ऐसे में यहां 80 पुलिस कर्मियों की आवश्यकता मानी जा रही है। ग्रामीण और नगर क्षेत्रों में बढ़ते आपराधिक मामलों के चलते राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जिम्मा रेगुलर पुलिस को दिया था। और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस चोकियां भी स्थापित की है। लेकिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या अपेक्षानुरूप बढ़ नहीं पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालात यह है कि कोतवाली कर्णप्रयाग के जिम्मे 155 गांवों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जिम्मा है। और 102 गांवों को पुलिस क्षेत्र में जोड़ने का प्रस्ताव शासन स्तर पर गया हुआ है। स्थिति यह है कि गांवों में रखे ग्राम प्रहरियों के पास भी किसी भी प्रकार के सुरक्षा के इंतजाम नहींं हैं। यही नहीं अल्प मानदेय में कार्य करने के लिए विवश हैं। ऐसे में सरकार के ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दावों पर सवालिया निशान लग रहे हैं।

कोतवाली कर्णप्रयाग में वर्तमान में 32 पुलिस कर्मी और अधिकारियों की तैनाती है। जबकि यहां पर 80 पुलिस कर्मियों की आवश्यकता है। 155 गांवों की सुरक्षा व्यवस्था कोतवाली के पास है जबकि 102 गांवों को और शामिल करने का प्रस्ताव शासन स्तर पर चल रहा है। - राकेश चंद्र भट्ट, कोतवाली निरीक्षक कर्णप्रयाग

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: प्रदेश में छत पर सोलर लगाने वालों को झटका, सरप्लस बिजली अब दो रुपये, यह बदलाव किया गया

बीते जनवरी माह में लोनिवि के मैगजीन स्टोर से डेटोनेटर और फ्यूज वायर चोरी कर लिए गए। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो किशोरों को गिरफ्तार किया। वहीं फरवरी माह में एक कार से पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब की 21 बोतल बरामद की। जबकि फरवरी माह में ही एक नाबालिग लापता हो गया था। जिसे पुलिस ने हरिद्वार से पकड़ा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed