फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक हादसा: बल्ब में ब्लास्ट होते ही किचन में लगी आग, दादा-दादी और चार पोतियां बुरी तरह झुलसीं

Fri, 21 Dec 2018 07:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Dec 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
Six people burnt after blast and fire in kitchen tehri
आग में झुलसे लोग

उत्तराखंड में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। टिहरी के थौलधार ब्लॉक मुख्यालय के कंडीगांव में एक घर के किचन में गैस सिलेंडर से रिसाव होने से आग लग गई। घटना में वहां मौजूद चार बच्चों सहित छह लोग झुलस गए।

Six people burnt after blast and fire in kitchen tehri
आग में झुलसे लोग

बच्चों की चीख पुकार पर वहां पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाते हुए आग से झुलसे लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को 108 से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बुरी तरह से झुलसे तीन बच्चों को चंबा से एयर लिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स पहुंचाया गया, जबकि तीन लोगों को एंबुलेंस से भेजा गया।  

Six people burnt after blast and fire in kitchen tehri
आग में झुलसे लोग

कंडीगांव में केशर सिंह शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गैस सिलेंडर बदलने के बाद चाय बना रहे थे। कुछ देर बाद उनकी पत्नी और चार पोतियां भी किचन में आ गई। उन्होंने किचन का दरवाजा बंद कर दिया। इस दौरान सिलेंडर से रिसाव होने का उन्हें पता नहीं चल पाया। दरवाजा बंद करने के कुछ देर बाद ही बिजली के बल्ब में ब्लास्ट हो गया और रसोईघर में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Six people burnt after blast and fire in kitchen tehri
आग में झुलसे लोग

बच्चों की चीख पुकार सुनकर उनके पड़ोसी किराएदार ने धक्का देकर दरवाजा खोला। शोर सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और आग से झुलसे केशर सिंह गुसाईं (73), उनकी पत्नी सुमित्रा देवी (65), पोती हिमांशी (13) पुत्री शीशपाल सिंह उर्फ बबलू, अंशिका (10), आरुषि (6) व आंचल (8) (तीनों पुत्रियां सुभाष गुसाईं) को अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को 108 से हायर सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन
Six people burnt after blast and fire in kitchen tehri
आग में झुलसे लोग

हिमांशी, अंशिका और आरुषि की स्थिति गंभीर होने पर डीएम सोनिका ने उन्हें चंबा पुलिस लाइन के हेलीपैड से एयर लिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स पहुंचाया। बताया गया कि तीनों बेटियां 25 से 35 प्रतिशत तक झुलसी हैं। केशर सिंह, सुमित्रा देवी और आंचल को भी एंबुलेंस से एम्स पहुंचाया गया है। चंबा पुलिस लाइन हेलीपैड पहुुंची सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी ने बताया कि एम्स में भर्ती सभी लोग खतरे से बाहर हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed