सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   son beat up father with maternal unclefor stop playing pubg game

पबजी खेलने से मना किया तो बेटे ने मामा संग मिलकर पिता को पीटा, किसी तरह बचकर पुलिस के पास पहुंचे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 08 Sep 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
सार

- बेटे और साले से डर कर कारोबारी ने पुलिस से लगाई जान बचाने की गुहार 

son beat up father with maternal unclefor stop playing pubg game
प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

शहर के एक कपड़ा कारोबारी ने जब अपने बेटे से मोबाइल पर पबजी खेलने से मना किया तो बेटे ने अपने मामा के साथ मिलकर पिता को ही पीट दिया। बेटे और साले के चंगुल से भागकर कारोबारी कोतवाली पहुंचा और पुलिस से जान बचाने की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Trending Videos


शनिवार सुबह कोतवाली में एक घबराया व्यक्ति पहुंचा। उसने कोतवाल केसी भट्ट से बेटे और साले से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई। उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह शहर में कपड़े का कारोबार करता है। कुछ समय पूर्व से उसका बेटा लगातार पबजी खेलने में लगा रहता है। इस कारण वह पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने छीन लिया था मोबाइल

बीते रोज जब उसने बेटे से पबजी खेलने से मना किया तो बेटा नहीं माना। इस पर उसने बेटे का मोबाइल छीन लिया। मामले को लेकर कारोबारी की पत्नी से भी बहस हो गई। आरोप है कि मोबाइल छीनने से गुस्साए बेटे ने शनिवार सुबह मामा के साथ मिलकर उसे पीट दिया।

 

शोर सुनकर लोग जमा हुए तो किसी तरह वहां से सीधे कोतवाली भागकर आया। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का है, जिसके चलते दो दिन पूर्व भी कुछ विवाद हुआ था। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

PUBG गेम खेलने के लिए पांच छात्रों ने छोड़ा था घर

इस तरह जुलाई माह में देहरादून में राजपुर क्षेत्र से पांच छाात्र पबजी गेम खेलने से मना करने पर घर छोड़ कर चले गए। इनमें से दो बच्चे एक होटल और मैकेनिक के यहां काम करने लगे थे। पुलिस ने सभी को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। क्षेत्र के सपेरा बस्ती निवासी 10वीं और कक्षा सात के छात्र 11 जुलाई 2019 को रोजमर्रा की तरह घर से स्कूल के लिए निकले थे। लेकिन वापस नहीं आए। इस पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। साथ ही गुमशुदा के पंफलेट भी जारी किए थी।

सर्विलांस की मदद से इनकी लोकेशन दिल्ली में पाई गई थी। पुलिस ने इनमें से दो को दिल्ली के मेट्रो स्टेशन से बरामद किया था। यह दोनों एक होटल और मैकेनिक के यहां काम कर रहे थे, जबकि तीन अन्य रेलवे स्टेशन हजरत निजामुद्दीन से बरामद किए गए थे।

पब्जी गेम खेलने से मना किया तो गंगनहर में कूदा था 12वीं का छात्र

रुड़की में पब्जी गेम खेलने से मना करने पर पिता से नाराज इंटरमीडिएट के छात्र ने घर छोड़ दिया और गंगनहर में छलांग लगा दी थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने नहर में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

बताया गया था छात्र के पिता ने उसे नया मोबाइल खरीदकर दिया था। चाचा के अनुसार, कुछ दिन से उसे ऑनलाइन पब्जी गेम खेलने की लत लग गई थी। पिता ने परीक्षा के दौरान गेम खेलने से मना कर उससे मोबाइल ले लिया। साथ ही परीक्षा खत्म होने पर मोबाइल देने की बात कही। इससे नाराज होकर छात्र रात में ही घर से निकला और नहर में छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed