{"_id":"6a6fa0304e899b7b2b03af05","slug":"state-employees-joint-council-announces-agitation-over-pending-demands-dehradun-news-c-5-drn1043-1032845-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने लंबित \nमांगों के लिए किया आंदोलन का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने लंबित मांगों के लिए किया आंदोलन का एलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति पर की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की लंबित मांगों के लिए चरणबद्ध आंदोलन का एलान किया। परिषद की निरंजनपुर में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी लंबित मांगों पर शीघ्र अमल न हुआ तो कर्मचारी आंदोलन करेंगे।
बैठक में कर्मचारियों ने कहा, 10, 16 और 26 वर्ष की निरंतर सेवा पर एसीपी के तहत पदोन्नत वेतनमान दिया जाए। गोल्डन कार्ड और वाहन भत्ता जैसी अन्य मांगें भी उठाई गई। वक्ताओं ने सरकार से इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने को कहा। सभी प्रतिनिधियों ने प्रांतीय कार्यकारिणी की ओर से प्रस्तावित चरणबद्ध आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया। बैठक में आंदोलन की आगामी रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें जनजागरण अभियान चलाने की योजना बनाई गई। शासन पर प्रभावी दबाव बनाने की रणनीति पर भी विचार किया गया। बैठक में प्रांतीय महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट, गन्ना पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश डबराल, रविंद्र सिंह चौहान, हर्ष जोशी, विकास नेगी, अभिषेक, प्रमोद, मनीष, पिंकेश रावत आदि मौजूद रहे।