फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   T20 World Cup 2026 India's victory celebrated in Dehradun crowd of cricket fans gathered at clock tower

T20 World Cup: देहरादून में मना भारत की जीत का जश्न, घंटाघर पर उमड़ी क्रिकेट प्रेमियों की भीड़, बना सुपर संडे

Sun, 08 Mar 2026 11:04 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 08 Mar 2026 11:04 PM IST
सार

भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में हराकर खिताब जीत लिया है। मैच खत्म होते ही देहरादून में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया।

विज्ञापन
T20 World Cup 2026 India's victory celebrated in Dehradun crowd of cricket fans gathered at clock tower
देहरादून में भारत की जीत का जश्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड चैंपियन बनने की खुशी में देहरादून में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया। टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने पटाखे जलाए, ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

विज्ञापन


रविवार देर रात मैच समाप्त होते ही हजारों युवा तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए। कई स्थानों पर लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। घंटाघर, पलटन बाजार और राजपुर रोड सहित कई स्थानों पर क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


लोगों ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और इंडिया-इंडिया के नारे लगाए। आलम यह रहा कि घंटाघर पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। वाहन स्वामी भी अपनी गाड़ियों से बाहर निकल कर नाचने लगे। कई जगहों पर मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए अपनी खुशी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट प्रेमियों का कहना था कि टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है।युवाओं ने इसे भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण बताते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। जश्न के दौरान कई जगहों पर लोगों ने एकत्र होकर टीम इंडिया की जीत का उत्सव मनाया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। शहर में देर रात तक जीत का जश्न और उत्साह का माहौल बना रहा। वहीं वर्ल्ड कप के महामुकाबले के लिए शहर के होटल और रेस्टोरेंट में खास तैयारियां की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed