{"_id":"6a297bb7782a8c8ef30180bd","slug":"tehri-news-two-including-folk-singer-pawan-semwal-jailed-charged-with-arson-and-disorderly-conduct-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: लोक गायक पवन सेमवाल सहित दो को हुई जेल, वाहन में आगजनी और अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: लोक गायक पवन सेमवाल सहित दो को हुई जेल, वाहन में आगजनी और अभद्रता का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 10 Jun 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
सार
वीरेंद्र सिंह नेगी ने पुलिस को दी नामजद तहरीर देकर उनकी बाइक में आग लगाने और उनके साथ अभद्र व्यवहार होने की शिकायत पुलिस को दी थी।
लोक गायक सेमवाल सहित दो आरोपी जेल भेजे गए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चंबा पुलिस ने थाना क्षेत्र के नकोट में एक दोपहिया वाहन में आग लगाने और गाली-गलौज कर अभद्र व्यवहार करने के आरोप में लोक गायक पवन सेमवाल व एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। विधिक कार्यवाही के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि नकोट बाजार निवासी वीरेंद्र सिंह नेगी ने पुलिस को दी नामजद तहरीर में बताया था, कि 30 मई की रात को उनकी स्कूटी संख्या यूके 14 जे- 4945 को आग लगा दी गई और उनके साथ गाली-गलौज कर अभद्रता की गई। तहरीर के आधार पर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: फूलों की घाटी से लापता हुआ हरियाणा का पर्यटक, नहीं पा रहा संपर्क, पुलिस-एसडीआरएफ खोज में जुटी
इस दौरान साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्तता पाए जाने पर नामजद अभियुक्त दीपक सिंह नेगी निवासी ग्राम नैल थाना चंबा और पवन सेमवाल निवासी ग्राम चाका पिछवाड़ा थाना हिंडोलाखा को चंबा क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।