फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The District Magistrate has expressed displeasure over

Dehradun News: बेपटरी यातायात पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लानिंग के निर्देश

Sat, 11 Jul 2026 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate has expressed displeasure over
शहर की बेपटरी यातायात व्यवस्था पर डीएम ने नाराजगी जताई है। साथ ही अधिकारियों की बैठक बुलाकर माइक्रो लेवल प्लानिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती से कार्रवाई की बात कही। सुधार के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात और नगर निगम को प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने और पार्किंग आदि की बेहतर सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया।जिलाधिकारी शुक्रवार को मोबिलिटी प्लान के तहत शहर की यातायात व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए आवश्यकतानुसार सड़कों, चौराहों और तिराहों के सुधारीकरण के लिए विशेष प्लान बनाने को कहा। यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों में समन्वय पर भी जोर दिया गया। बैठक में आढ़त बाजार क्षेत्र में यातायात सुधार, पार्किंग की उपयोगिता की निगरानी व्यवस्था, इंदिरा मार्केट पुनर्विकास कार्य, मंडी शिफि्टंग, परेड ग्राउंड पार्किंग, रामराय पार्किंग सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की गई। आढ़त बाजार और मंडी को शिफ्ट करने की सुस्त रफ्तार को यातायात में बाधक मानते हुए कार्यों में तेजी लाने और काम को जल्द पूरा करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आढ़त बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की बात कही। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के प्रमुख चौराहों के सुधारीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करते हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें ताकि यातायात संचालन में आसानी हो।
विज्ञापन


------------------------
विज्ञापन


इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग की धीमी प्रगति पर एमडीडीए से रिपोर्ट तलब

इंदिरा मार्केट में निर्माणाधीन मल्टीलेवल कार पार्किंग लगभग 1050 वाहनों की क्षमता वाली है। जिलाधिकारी ने कार्य की धीमी गति पर असंतोष जताते हुए एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित कार्यदायी संस्था/फर्म के साथ बैठक कर प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट दी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पार्किंग स्थलों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी व्यवस्था विकसित की जाए ताकि शहर में अनावश्यक जाम की स्थिति को कम किया जा सके और आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed