{"_id":"6a84c48314a0ebefe401bc5b","slug":"the-jagra-festival-will-be-celebrated-at-mahasu-temple-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1045367-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: महासू मंदिर हनोल में 13-14 सितंबर को मनेगा जागड़ा पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: महासू मंदिर हनोल में 13-14 सितंबर को मनेगा जागड़ा पर्व
Wed, 19 Aug 2026 02:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धपीठ महासू देवता मंदिर हनोल में 13 और 14 सितंबर को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जागड़ा पर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को मंदिर परिसर में तहसीलदार सुशीला कोठियाल की अध्यक्षता में हुई संयुक्त बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा, पार्किंग और यातायात व्यवस्था को लेकर गहन मंथन हुआ। संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए। जागड़ा पर्व में उत्तराखंड के जौनसार-बावर, जौनपुर, बंगाण क्षेत्र, फतेह पर्वत घाटी समेत हिमाचल प्रदेश के शिमला, जुब्बल, रोहड़ू व सिरमौर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। भारी भीड़ के मद्देनजर तहसीलदार ने लोनिवि चकराता और पीएमजीएसवाई कालसी के अधिकारियों को हनोल पहुंचने वाले सभी मार्गों से मलबा हटाने और सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई समय पर पूरा करने को कहा है, ताकि पर्व के दौरान वाहनों की आवाजाही निर्बाध बनी रहे। बैठक में मंदिर समिति संरक्षक एवं वजीर शांठिबिल दीवान सिंह राणा, वजीर पाशीबिल जयपाल सिंह पंवार, समिति सदस्य राजाराम शर्मा, राजेंद्र नौटियाल समेत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन