{"_id":"69c4249f4cd11e669e0fad79","slug":"the-police-officer-who-was-seriously-injured-in-a-tractor-trolley-collision-died-in-the-hospital-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-130328-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए दरोगा की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए दरोगा की अस्पताल में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
- कैनाल रोड पर हुआ था हादसा, पूजन कार्यक्रम में शामिल होने घर आए थे दरोगा
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र स्थित कैनाल रोड पर त्यागी फॉर्म के पास ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बादामावाला निवासी दिनेश तोमर (59 वर्ष) की बुधवार को देहरादून स्थित संस्था के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक एसएसबी में दरोगा थे। वह पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने घर आए थे।
कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया दिनेश तोमर जम्मू कश्मीर में तैनात थे। वह 18 मार्च को छुट्टी लेकर घर में आयोजित पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। पूजन कार्यक्रम 27 मार्च को होना था। मंगलवार को वह बाइक से हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब स्थित अपने ससुराल में पूजन कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए जा रहे थे।
त्यागी फॉर्म के पास उनकी बाइक खराब हो गई। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए हरबर्टपुर स्थित एक संस्था के अस्पताल में भिजवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। देहरादून स्थित एक संस्था के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक विवाहित थे और उनका एक बेटा और बेटी है। मृतक मूल रूप से कोतवाली क्षेत्र के पष्टा गांव के रहने वाले थे। वर्ष 2027 में सेवानिवृत होने जा रहे थे। मृतक के परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर-ट्राली चालक की पहचान की जा रही है।
Trending Videos