{"_id":"69c1a2723c2a10f0d002c2d7","slug":"there-should-be-no-interference-of-mlas-in-the-dehradun-news-c-5-1-drn1031-929060-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कांग्रेस पार्षद बोले, निगम में विधायकों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कांग्रेस पार्षद बोले, निगम में विधायकों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के कार्यों में विधायकों का हस्तक्षेप कतई नहीं होना चाहिए। कांग्रेस पार्षदों ने मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त से मिलकर यह बात रखी। पार्षदों ने कहा कि विधायकों के पास अपनी निधि होती है। उस निधि का प्रयोग करके वह कोई भी विकास कार्य करा सकते हैं लेकिन नगर निगम लेकिन संस्तुति पर निगम की निधि से काम कराया जाए यह न्याय संगत नहीं है।
एक विधायक पर वार्ड में हस्तक्षेप की बात कहते हुए कांग्रेस पार्षद दो दिन पूर्व मेयर सौरभ थपलियाल के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए थे। उस समय मेयर ने पार्षदों की बात सुनने का आश्वासन दिया था। सोमवार को रॉबिन त्यागी के साथ कांग्रेस पार्षद मेयर कार्यालय पर पहुंचे और अपनी बात रखी। पार्षदों ने यह भी मांग की कि बोर्ड बैठक का जल्द ही आयोजन किया जाए। इसके अलावा अभी से फॉगिंग शुरू करा देनी चाहिए। उन्होंने नाला गैंग को सक्रिय करते हुए सफाई करने की मांग की। मेयर ने आश्वासन दिया कि शहर क्षेत्र में नदी-नालाें के पुश्तों को ठीक कराने के संबंध में नई गाइडलाइन मिली है। इसके संबंध में सिंचाई विभाग के साथ बैठकर बात की जाएगी और समाधान निकाला जाएगा। इस दौरान अनिल छेत्री, अमित भंडारी, इतात खान,मुकीम, अभिषेक तिवारी, महेंद्र बिष्ट, अर्जुन सोनकर आदि मौजूद रहे।
Trending Videos